ज्ञानेश कुमार का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, चुनाव आयोग ने बताई वजह
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का 7 और 8 अक्टूबर को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ दौरा स्थगित कर दिया गया है. चुनाव आयोग ने इस स्थगन के पीछे वजर बताई हैं, हालांकि इन कारणों को लेकर अभी स्थिति पूरी तरह साफ नहीं है. ज्ञानेश कुमार को छत्तीसगढ़ में राज्य अतिथि का दर्जा दिया गया था और उनका दो दिवसीय कार्यक्रम निर्धारित था. मिली जानकारी के अनुसार, इस दौरे को लेकर निर्णय 5 अक्टूबर की शाम को ही ले लिया गया था. ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि विपक्षी दलों द्वारा लगातार किए जा रहे धरना प्रदर्शनों और राज्य में संभावित अप्रिय घटनाओं से बचने के लिए यह दौरा रद्द किया गया है. चुनाव आयोग द्वारा जल्द ही नई तिथियों की घोषणा की जाएगी.
