Classic 350 खरीदने वालों को झटका! Royal Enfield ने बढ़ाई कीमत, अब इतने ज्यादा देने होंगे पैसे

रॉयल एनफील्ड ने अपनी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली मोटरसाइकिल Classic 350 की कीमत में एक बार फिर इजाफा कर दिया है. नए प्राइस अपडेट के बाद बाइक खरीदने के लिए अब ग्राहकों को 2 हजार रुपए तक ज्यादा खर्च करने होंगे. खास बात यह है कि कंपनी ने कीमत में बढ़ोतरी Classic 350 के पूरे लाइनअप लागू की है.कीमत बढ़ने के बाद Classic 350 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत अब 1.89 लाख रुपए हो गई है. वहीं, हाल ही में पेश किए Gorakhpur Edition की कीमत में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. इसकी नई एक्स-शोरूम कीमत 2.12 लाख रुपये है.
इसके अलावा Emerald White (Chrome) कलर ऑप्शन भी करीब 2,000 रुपये महंगा हुआ है. इसकी नई कीमत 2.26 लाख रुपये एक्स-शोरूम है. यह अभी Classic 350 रेंज का सबसे महंगा ट्रिम बना हुआ है. ऐसे में अगर आप इस बाइक को खरीदने का मन बना रहे हैं तो बुकिंग या शोरूम जाने से पहले नई प्राइस लिस्ट देखना जरूरी है.
इंजन में कोई बदलाव नहीं
कीमत बढ़ाने के अलावा रॉयल एनफील्ड ने Classic 350 में कोई मैकेनिकल अपडेट नहीं किया है. यानी बाइक का इंजन और बाकी टेक्निकल स्पेसिफिकेशन पहले जैसे ही हैं. इसमें 349cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है. यह मोटर 20bhp की पावर और 27Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है. इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है.
Classic 350 लंबे समय से कंपनी की सबसे अहम मोटरसाइकिलों में शामिल है और इसकी बिक्री भी काफी मजबूत रही है. अपने रेट्रो डिजाइन, आरामदायक राइडिंग पोजिशन और दमदार रोड प्रेजेंस के चलते यह बाइक इस सेगमेंट में अपनी अलग पहचान बनाए हुए है.
| वेरिएंट |
एक्स-शोरूम कीमत
|
| Redditch |
1.89 लाख रुपए
|
| Heritage |
1.96 लाख रुपए
|
| HeritagePremium |
2.01 लाख रुपए
|
| GorkhaEdition |
2.12 लाख रुपए
|
| Signals |
2.12 लाख रुपए
|
| Dark |
2.21 लाख रुपए
|
| Chrome |
2.26 लाख रुपए
|
Classic 350 में मिलता है ये हार्डवेयर
बाइक में आगे 19-इंच और पीछे 18-इंच के स्पोक व्हील्स दिए गए हैं. सस्पेंशन सेटअप में टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क और रियर में डुअल स्प्रिंग्स शामिल हैं. ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो शुरुआती वेरिएंट्स में ड्रम-डिस्क कॉम्बिनेशन मिलता है, जबकि ऊपर के वेरिएंट्स में फ्रंट और रियर दोनों तरफ डिस्क ब्रेक दिए जाते हैं. बाइक का कर्ब वेट 195kg है और सीट की ऊंचाई 805mm है.
इन बाइक से है मुकाबला
Classic 350 का मुकाबला 350-400cc मॉडर्न-क्लासिक मोटरसाइकिलों से होता है. Triumph Bonneville 400 इस सेगमेंट में एक नया विकल्प है, जो Classic 350 के खरीदारों को आकर्षित करने की कोशिश कर रही है. इसके अलावा Honda CB350 से इसका मुकाबला है. Honda की बाइक अपने क्लासिक डिजाइन और इंजन सेटअप के दम पर Royal Enfield Classic 350 को सीधी टक्कर देती है. कीमत बढ़ने के बाद अब यह देखना दिलचस्प होगा कि Classic 350 की मजबूत पकड़ पर इसका कितना असर पड़ता है.
यह भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल कारों से महंगा क्यों होता है EV का इंश्योरेंस? बैटरी से लेकर रिपेयर तक, जानें पूरी वजह
Creta और Seltos की नींद उड़ाने आई ये SUV! धांसू लुक और शानदार हैं फीचर्स
