News

बस्तर में जवानों के बीच पीएम मोदी की दिवाली, कहा-जहां नक्सलियों का कहर था, वहां विकास की बहार

बस्तर में जवानों के बीच पीएम मोदी की दिवाली, कहा-जहां नक्सलियों का कहर था, वहां विकास की बहार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीपावली के अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों के बीच दिवाली मनाने जा रहे हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि वह देश के बहादुर सुरक्षाकर्मियों के साथ दीपावली मनाने के लिए बस्तर जा रहे हैं. पीएम मोदी ने बस्तर में आए बदलाव का जिक्र करते हुए कहा कि जिस इलाके में कभी नक्सलवाद का दबदबा था, वहां अब विकास की बहार है. उन्होंने कहा कि वह देश की सुरक्षा में तैनात जवानों के बलिदान, निस्वार्थ सेवा और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण को नमन करने जा रहे हैं.

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि दीपावली के पावन अवसर पर वह बस्तर जा रहे हैं. उन्होंने कहा, “कल तक जहां नक्सलियों का कहर था, वहां आज विकास की बहार है.” पीएम मोदी ने जवानों के त्याग, तपस्या और बलिदान को नमन करने की बात कही. उनका यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब बस्तर और आसपास के इलाकों में नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई के साथ विकास कार्यों पर भी जोर दिया जा रहा है.

पीएम मोदी ने हर साल कहां-कहां मनाई दिवाली?

  • 2014: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सियाचिन, लद्दाख में जवानों के साथ दीपावली मनाई. उन्होंने सियाचिन बेस कैंप में सैनिकों से मुलाकात की थी.
  • 2015: पीएम मोदी ने पंजाब के अमृतसर में खासा स्थित डोगराई युद्ध स्मारक पहुंचकर सेना के जवानों के साथ दीपावली मनाई थी.
  • 2016: प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के सुमदो में भारत-चीन सीमा के पास सेना और ITBP के जवानों के साथ दीपावली मनाई. इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से भी मुलाकात की थी.
  • 2017: पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर की गुरेज घाटी में LoC के पास सेना और BSF के जवानों के साथ दीपावली मनाई थी.
  • 2018: प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के हर्षिल में सेना और ITBP के जवानों के साथ दीपावली मनाई. इसके बाद वह केदारनाथ भी गए थे.
  • 2019: पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी में LoC पर तैनात सेना के जवानों के बीच दीपावली मनाई थी.
  • 2020: प्रधानमंत्री ने राजस्थान के जैसलमेर स्थित लोंगेवाला बॉर्डर पोस्ट पर सैनिकों के साथ दीपावली मनाई थी.
  • 2021: पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में सेना के जवानों के साथ दीपावली मनाई थी.
  • 2022: प्रधानमंत्री ने लद्दाख के कारगिल में भारतीय सेना के जवानों के साथ दीपावली मनाई थी.
  • 2023: पीएम मोदी ने हिमाचल प्रदेश के लेप्चा में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ दीपावली मनाई थी.
  • 2024: प्रधानमंत्री ने गुजरात के कच्छ स्थित लक्की नाला और सर क्रीक क्षेत्र में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ दीपावली मनाई थी.
  • 2025: पीएम मोदी ने गोवा और कारवार के पास पश्चिमी समुद्री सीमा पर INS विक्रांत में नौसेना के जवानों के साथ दीपावली मनाई थी.
  • 2026: वहीं, इस बार पीएम सुरक्षा बलों के जवानों के साथ दिवाली मनाने के लिए बस्तर जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें- देश में आज दिवाली की धूम, जवानों के साथ रहेंगे पीएम मोदी, जानें- दिल्ली NCR में कब जलाने हैं पटाखे, कब तक चलेगी मेट्रो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *