News

Diwali 2026: दिवाली पर खाने की बर्बादी से बचें…जान लें मिठाई से लेकर मट्ठी-नमकीन तक कैसे करें स्टोर

Diwali 2026: दिवाली पर खाने की बर्बादी से बचें…जान लें मिठाई से लेकर मट्ठी-नमकीन तक कैसे करें स्टोर

दिवाली पर सभी के घरों में तरह-तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं और गिफ्ट में ही इतना मिठाइयां इकट्ठी हो जाती हैं कि एक से दो दिन में खत्म करना मुश्किल रहता है. ऐसे में जरूरी है कि आप या तो ये सारी चीजें बांट दें या फिर इस तरह से स्टोर करें कि ये खराब न हो. खाने की बर्बादी से हमेशा बचने की कोशिश करनी चाहिए. खासकर त्योहार या फंक्शन जैसी ओकेजन पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है, क्योंकि ढेर सारी खाने की चीजें घर में रहती हैं.

दिवाली पांच दिन का फेस्टिवल है और हर दिन खाने की अलग-अलग पारंपरिक चीजें बनती हैं. इसी के साथ गिफ्ट में देने और लेने से लेकर पूजा तक के लिए मिठाइयां समेत स्नैक्स तक खरीदे जाते हैं. चलिए जान लेते हैं दिवाली पर मिठाई से लेकर मट्ठी और नमकीन तक कैसे स्टोर करना चाहिए.

ये मिठाइयां फ्रिज में स्टोर करें

आपके घर में कोई भी मिठाई अगर ऐसी आई है जो चाशनी से तैयार हुई है. खोया इस्तेमाल हुई है जैसे गुलाब जामुन, रसगुल्ला, संदेश, मोती चूर के लड्डू तो इसे आप फ्रिज में स्टोर करें. ध्यान रखें कि इनको ऐसे डिब्बों में डालकर स्टोर करना है, जिसमें ठंडक तो जाए लेकिन नमी जमा न हो. कांच के कंटेनर इसके लिए बेस्ट रहते हैं. इन मिठाइयों को लंबे समय के लिए न रखें. अगर नहीं खा पाएं तो पहले ही जरूरतमंदों को दे दें.

अलग-अलग करें स्टोर

इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि मिठाइयों को अलग-अलग स्टोर करें. सारी स्वीट्स को एक साथ रखेंगे तो हो सकता है कि ये जल्दी खराब हो जाए. दरअसल एक मिठाई अगर जल्दी खराब होने वाली होगी तो ऐसे में दूसरी मिठाई भी साथ में खराब होने की संभावना बढ़ जाती है. इसलिए रसगुल्ला, बर्फी, कलाकंद जैसी मिठाइयां अलग-अलग ही स्टोर करनी चाहिए.

मट्ठी-नमकीन को कैसे स्टोर करें?

दिवाली पर स्नैक्स में शक्कर पारे, नमक पारे, मट्ठी, नमकीन जैसी चीजें आती हैं. आमतौर पर इनकी शेल्फ लाइफ ज्यादा ही होती है, लेकिन सही से स्टोर न किया जाए तो इसका क्रंचीपन चला जाता है और ये खाने में अच्छी नहीं लगती हैं. इन सारी चीजों को हमेशा एयरटाइट कंटेनर में ही स्टोर करना चाहिए. मट्ठी को आप स्टील के डिब्बों में भी स्टोर कर सकते हैं, लेकिन बस उसमें नमी नहीं होनी चाहिए.

क्रंची चीजें स्टोर करते वक्त ध्यान रखें कि बाहर का एनवायरमेंट कैसा है यानी उस जगह पर सीलन नहीं होनी चाहिए या फिर बहुत ज्यादा गर्माहट न हो. सारी चीजों को सीधे धूप के संपर्क से खासकर बचाकर ही रखना सही रहता है.

ये भी पढ़ें: काजू कतली में मैदा की मिलावट तो नहीं, इन तरीकों से कर सकते हैं पहचान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *