भोपाल के ऐशबाग में 600 जर्जर सरकारी क्वार्टर्स पर बुलडोजर एक्शन
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के ऐशबाग इलाके में 600 पुराने और जर्जर सरकारी क्वार्टर्स को गिराने की कार्रवाई शुरू हो गई है. सुबह से ही प्रशासन की टीम भारी मशीनों के साथ मौके पर पहुंची. कार्रवाई के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों और नगर निगम कर्मचारियों की तैनाती की गई है. पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. बुलडोजर और अन्य भारी मशीनों की मदद से पुराने सरकारी क्वार्टर्स को हटाने का काम किया जा रहा है.
