News

मुरादाबाद में स्कूटी से स्कूल जा रही टीचर को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, मौत

मुरादाबाद में स्कूटी से स्कूल जा रही टीचर को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, मौत

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में हादसा हो गया है, जिसमें एक शिक्षिका की मौत हो गई है. यहां के थाना पाकबड़ा इलाके के डींगरपुर रोड पर एक सड़क दुर्घटना में प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका की असमय मौत हो गई है. पुलिस ने मृतका की पहचान नया मुरादाबाद, सेक्टर-6 निवासी शिवानी (पत्नी सोरेन भारद्वाज) के रूप में की है. शिवानी रोजमर्रा की तरह सुबह अपनी स्कूटी से स्कूल जा रही थीं.

जैसे ही वह डींगरपुर रोड पर पहुंचीं थी, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि शिवानी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं थी. हादसे के तुरंत बाद आसपास के राहगीरों व स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्र हो गई. लोगों ने आनन-फानन में मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी.

परिजनों में कोहराम मच गया

सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पाकबड़ा थाना पुलिस ने गंभीर हालत में शिक्षिका को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया था, शिक्षिका की असमय मौत की खबर मिलते ही उनके परिजनों में कोहराम मच गया और रो-रोकर बुरा हाल है. सड़क हादसे की घटना के बाद पूरे नया मुरादाबाद सेक्टर-6 क्षेत्र और स्कूल परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है.

आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पाकबड़ा थाना पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके है. फिलहाल पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है. कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. पुलिस की ओर से जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया गया है.

ये भी पढ़ें: बुलंदशहर में हैवानियत 8 साल की मासूम से दरिंदगी के बाद हत्या, जंगल में मिला शव, किराएदार दंपति फरार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *