यूपी कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, आराधना मिश्रा अध्यक्ष, इमरान मसूद कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त
यूपी कांग्रेस में बड़ा नेतृत्व परिवर्तन किया गया है. अजय राय की जगह सीनियर कांग्रेस लीडर प्रमोद तिवारी की बेटी आराधना मिश्रा को यूपी कांग्रेस की कमान सौंपी गई है. आराधना मिश्रा ने टीवी9 से बात करते हुए 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी का संकल्प लिया. उन्होंने कहा कि समय कम है और जिम्मेदारी ज्यादा है, जिसे पूरी ईमानदारी से निभाया जाएगा. वहीं इमरान मसूद को यूपी कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है. आलोक प्रसाद वरिष्ठ उपाध्यक्ष और देवेंद्र निषाद को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है.
