News

3226 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट… उदयपुर पहुंचने की राह अब होगी आसान, इस नए हाईवे से कौन-कौन इलाके होंगे कनेक्ट?

3226 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट… उदयपुर पहुंचने की राह अब होगी आसान, इस नए हाईवे से कौन-कौन इलाके होंगे कनेक्ट?

उदयपुर सहित दक्षिण राजस्थान के लाखों लोगों के लिए राहत भरी खबर है. लंबे समय से बेहतर सड़क संपर्क का इंतजार कर रहे सलूंबर और बांसवाड़ा क्षेत्र को जल्द ही आधुनिक हाईवे की सौगात मिलने वाली है. राजस्थान सरकार के 3226 करोड़ रुपए के महत्वाकांक्षी हाईवे मॉडर्नाइजेशन प्रोजेक्ट में सलूंबर-बांसवाड़ा स्टेट हाईवे को भी शामिल कर लिया है. यह परियोजना न केवल यात्रा को आसान बनाएगी, बल्कि आदिवासी बहुल क्षेत्रों के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी नई रफ्तार मिलेगी.

राजस्थान स्टेट हाईवेज अथॉरिटी (RSHA) की ओर से राज्यभर में सड़क नेटवर्क को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़े स्तर पर काम किया जा रहा है. इसी कड़ी में 83 किलोमीटर लंबे सलूंबर-बांसवाड़ा स्टेट हाईवे-32 के विकास की योजना बनाई गई है. अभी इस परियोजना की फिजिबिलिटी स्टडी चल रही है. टोल बसूलने का काम स्टेटे हाईवे अथॉरिटी करेगी, जिससे सरकार के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी.

उदयपुर से सीधे कनेक्ट होंगे ये इलाके

इस हाईवे के बन जाने के बाद सलूंबर, बांसवाड़ा और आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी इलाकों के लोगों का उदयपुर जाना आसान और सुविधाजनक हो जाएगा. मौजूदा समय में इन क्षेत्रों के लोगों को जिला मुख्यालय और बड़े शहरों तक पहुंचने में काफी समय लगता है, लेकिन आधुनिक सड़क बनने के बाद यात्रा समय में कमी आएगी और आवागमन अधिक सुरक्षित एवं सुगम होगा.

इन सेक्टरों को होगा सीधा फायदा

बेहतर सड़क संपर्क का सीधा लाभ व्यापार, कृषि, पर्यटन और स्थानीय उद्योगों को मिलेगा. दक्षिण राजस्थान के किसान अपनी उपज को तेजी से बाजार तक पहुंचा सकेंगे, वहीं पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान होने से पर्यटकों की संख्या में भी बढ़ोतरी होगी. इससे स्थानीय रोजगार के अवसरों भी बढ़ेंगे.

Rajasthan State Highways

इनमें से कुछ का काम पूरा हो गया है.

बन रहे 14 स्टेट हाईवे

राजस्थान हाईवे मॉडर्नाइजेशन प्रोजेक्ट के तहत राज्य के 14 प्रमुख स्टेट हाईवे को विकसित किया जा रहा है. इनमें कुछ सड़कों का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि कई परियोजनाएं अभी निर्माणाधीन प्रक्रिया में हैं. इस पूरी परियोजना के लिए वर्ल्ड बैंक की वित्तीय सहायता ली जा रही है और इसके क्रियान्वयन की जिम्मेदारी राजस्थान स्टेट हाईवेज अथॉरिटी के पास है.

सरकार का मानना है कि बेहतर सड़क कनेक्टिविटी में यह निवेश प्रदेश की आर्थिक गतिविधियों को नई गति देगा. खासकर दक्षिण राजस्थान के पिछड़े और आदिवासी क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने में सलूंबर-बांसवाड़ा हाईवे महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है. परियोजना के पूरा होने के बाद क्षेत्र में विकास की नई संभावनाएं खुलने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें – बेटे की मौत के बाद बदल गई बहू, बुजुर्ग ससुर को ‘लूट’ कर फरार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *