ये सब बंध कीजिए…पेरिस फैशन वीक से लौटीं ऐश्वर्या राय बच्चन ने पैपराजी से क्यों कही ये बात?

ऐश्वर्या राय बच्चन भले ही अब कम ही फिल्मों में नजर आ रही हैं. लेकिन वो कई इवेंट का हिस्सा बनती हैं. 28 सितंबर को एक्ट्रेस लॉरियल पेरिस के फैशन वीक में शामिल हुई थीं. इस दौरान उन्होंने रैंप वॉक भी किया और अपने अंदाज से सभी का दिल जीता. एक्ट्रेस का रैंप वॉक का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. वहीं, अब एक्ट्रेस मुंबई लौट आई हैं. उन्हें एयरपोर्ट पर पैपराजी ने स्पॉट किया था. इस दौरान ऐश्वर्या ने पैपराजी से इंटरेक्शन भी किया.
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में ऐश्वर्या पैपराजी से बातचीत कर रही हैं. इस दौरान वो कहती हैं कि…ये सब बंध कीजिए और इधर आइए ग्रुप में. इस दौरान वो काफी खूबसूरत भी नजर आई हैं. वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि, ऐश्वर्या की आवाज सुन दिल गार्डन-गार्डन हो गया.
ये भी पढ़ें: The Paradise: वीकडेज में ठंडा पड़ा द पैराडाइज का कलेक्शन, नानी की फिल्म ने 6 दिन में कितने कमा लिए?
पैपराजी के साथ ऐश्वर्या ने क्लिक कराई फोटो
मुंबई लौटते ही ऐश्वर्या ने एयरपोर्ट पर मौजूद पैपराजी को देखकर मुस्कुराते हुए हाथ हिलाया. हालांकि, एक वक्त पर उन्होंने फोटोग्राफर्स को रुकने के लिए कहा और उनके साथ तस्वीरें भी क्लिक कराईं. ऐश्वर्या ने उनसे कहा, आओ ग्रुप में. चलिए, ये सब बंद कीजिए. इसके बाद एक्ट्रेस अपने फैंस के साथ भी मुस्कुराते हुए तस्वीरें खिंचवाती नजर आईं. एयरपोर्ट पर ऐश्वर्या की यह छोटी सी बातचीत लोगों का ध्यान खींचने वाली रही. इस दौरान वह कैजुअल लुक में नजर आईं. उन्होंने एक बड़ा ट्रेंच कोट, फ्लेयर्ड जींस और टॉप पहना हुआ था, जिसमें उनका काफी क्लासी लग रहा था.
ऐश्वर्या राय का वर्क फ्रंट
ऐश्वर्या राय बच्चन आखिरी बार साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ में नजर आई थीं. मणिरत्नम के निर्देशन में बनी यह तमिल ऐतिहासिक फिल्म अप्रैल 2023 में रिलीज हुई थी. फिल्म कल्कि कृष्णमूर्ति के मशहूर उपन्यास पर आधारित थी. ऐश्वर्या ने इसमें नंदिनी और रहस्यमयी ऊमई रानी का डबल रोल निभाया था. फिल्म में विक्रम, कार्थी, जयम रवि, तृषा कृष्णन, शोभिता धुलिपाला और ऐश्वर्या लक्ष्मी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में थे.
