राजस्थान: हाईकोर्ट का फर्जी जमानत आदेश दिखाकर जेल से छूटा आरोपी फरार, दो संदिग्ध आदेशों की जांच शुरू
राजस्थान हाईकोर्ट की वेबसाइट पर एनडीपीएस मामले के आरोपी को नियमित जमानत देने वाले दो संदिग्ध आदेश मिले हैं। रजिस्ट्रेशन नंबर और सरकारी वकील के नाम में गड़बड़ी के बाद हाईकोर्ट प्रशासन ने जांच शुरू की है।
