खंडवा: मंगला एक्सप्रेस में पेंट्री कार का खाना खाते ही बिगड़ी 30 बच्चों की तबीयत, ट्रेन रोककर कराया इलाज
हजरत निजामुद्दीन से एर्नाकुलम जा रही मंगला एक्सप्रेस में शुक्रवार देर रात करीब 30 स्कूली बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बच्चों को उल्टी, दस्त और बुखार की शिकायत हुई, जबकि 5 बच्चों की हालत गंभीर बताई गई।
