Veeportal.com – Your Trusted Source for Truth and Reliable News

Veeportal News Portal
News

Hanuman Ansh का शनिवार को बड़ा चमत्कार, जितना 18 दिनों में नहीं कमाए उतना एक ही दिन में कमा डाला

Hanuman Ansh का शनिवार को बड़ा चमत्कार, जितना 18 दिनों में नहीं कमाए उतना एक ही दिन में कमा डाला

बॉलीवुड की लो बजट फिल्म हनुमाम अंश धीरे-धीरे अपने रंग में आती नजर आ रही है. फिल्म की कमाई को काफी फायदा मिला है. ताज्जुब की बात तो ये है कि यश की टॉक्सिक की रिलीज के बाद ही इस फिल्म ने भी रफ्तार पकड़ी है. आमतौर पर किसी बड़े बजट की फिल्म की रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर लगी अन्य फिल्मों की कमाई में गिरावट देखने को मिलती है. लेकिन इस फिल्म के साथ उल्टा देखने को मिल रहा है. हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर 22वें दिन तो चमत्कार ही कर दिया है.

रिलीज के 16 दिन तक तो इस फिल्म को ऑडियंस नहीं मिल रही थी. फिल्म की कमाई लाखों में जा रही थी. लेकिन 17वें दिन यानी रिलीज के तीसरे रविवार को इस फिल्म ने 2.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर के दिखाया. इसके बाद से फिल्म ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और हर दिन इसकी कमाई 1-2 करोड़ के आसपास रही. मगर रिलीज के चौथे शनिवार को हनुमान अंश का जो चमत्कार देखने को मिला है उसे देख सभी भौचक्का हैं.

हनुमान अंश ने कितने कमा लिए?

रिलीज के 16 दिनों में हनुमान अंश फिल्म ने 1.40 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं 17वें दिन फिल्म ने 2.20 करोड़ कमाए. 18वें दिन इसकी कमाई 1.25 करोड़ रुपये की रही. वहीं 19वें दिन फिल्म ने 2.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. 20वें दिन फिल्म ने 1.50 करोड़ कमाए. 21वें दिन इसका कलेक्शन 2.10 करोड़ रुपये का रहा. वहीं 22वें दिन यानी चौथे शनिवार को इसकी कमाई 3 गुना बढ़ गई और इसका कलेक्शन 6.50 करोड़ रुपये का रहा. इस लिहाज से फिल्म का 22 दिनों का नेट कलेक्शन 18.38 करोड़ रुपये का हो चुका है. वहीं फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 21.65 करोड़ रुपये का रहा है.

ये भी पढ़ें- Box Office: टॉक्सिक पर भारी पड़ा शनिवार, और घट गई यश की फिल्म की कमाई, कितना हुआ कलेक्शन?

महावतार नरसिम्हा-लालो कृष्ण सदा सहायते ने भी किया था कमाल

बॉक्स ऑफिस पर अब दौर बदल रहा है. अब फिल्में अगर अच्छा कंटेंट रखती हैं और हमारे देश की संस्कृति, सभ्यता को मानती हैं तो फिर उन्हें देर से ही सही लेकिन सफलता मिलती है. एनिमेटेड फिल्म महावतार नरसिम्हा के साथ ऐसा देखने को मिला था. वहीं गुजराती फिल्म लालो कृष्ण सदा सहायते ने भी कमाल का प्रदर्शन किया था. अब हनुमान अंश फिल्म को भी अच्छी-खासी सफलता मिलती नजर आ रही है. फिल्म का बजट 2 करोड़ का है जिसके मुकाबले इसकी कमाई 10 गुना ज्यादा हो चुकी है जो इसे ब्लॉकबस्टर बनाती है. लेकिन फिल्म ने पिछले 4-5 दिन में जितनी कमाई की है उसे तो बस शुरुआत माना जा रहा है. देखने वाली बात होगी कि आगे फिल्म क्या कमाल कर के दिखाती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *