दिवाली-छठ पर स्टेशन में कैसे संभलेगी भीड़? दिल्ली पुलिस का मेगा प्लान
दिवाली और छठ पूजा पर रेलवे स्टेशनों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए दिल्ली पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल ने खास तैयारियां की हैं. डीसीपी रेलवे बी. भरत रेड्डी के मुताबिक, 2 नवंबर से छठ तक विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रस्सियों और बैरिकेडिंग से यात्रियों को कतार में भेजा जाएगा. सात कंपनियां अलग-अलग स्टेशनों पर तैनात होंगी. महिलाओं की सुरक्षा के लिए अभया टीम बनाई गई है. इसके अलावा ड्रोन, CCTV कैमरे, स्निफर डॉग्स और बम निरोधक दस्तों की मदद से निगरानी रखी जाएगी.
