News

नया फोन खरीदने का है प्लान तो रुक जाइए! अगले महीने आ रहे हैं Xiaomi, iQOO और Motorola के सबसे दमदार फोन

नया फोन खरीदने का है प्लान तो रुक जाइए! अगले महीने आ रहे हैं Xiaomi, iQOO और Motorola के सबसे दमदार फोन

अगर आप भी नया स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं और अच्छे प्रीमियम फोन की तलाश में हैं, तो आपको अगले महीने यानी दिसंबर में कई नए ऑप्शन मिलने वाले हैं. नवंबर का महीना खत्म होने वाला है, दिसंबर आते ही कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन लॉन्च करने की तैयारी में है. इस लिस्ट में iQOO, Oppo, Motorola और Xiaomi जैसे बड़े ब्रांड भी शामिल हैं. अगले महीने मार्केट में प्रीमियम फ्लैगशिप से लेकर मिड रेंज सेगमेंट तक कई नए स्मार्टफोन आने वाले हैं. इन स्मार्टफोन में दमदार कैमरा, बड़ी बैटरी, शानदार डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है. तो आइए जानते हैं दिसंबर महीने में भारत में लॉन्च होने वाले संभावित स्मार्टफोन और उनके फीचर्स.

iQOO 16

iQOO अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 16 को 15 दिसंबर के आस-पास लॉन्च कर सकता है. इस फोन में 6.85 इंच की 2K LTPO AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है. वहीं परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर भी मिलने की उम्मीद है. साथ ही 16GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज भी इस फोन में मिल सकती है.

बात करें कैमरे की तो, इस फोन में पीछे की तरफ तीन 50 मेगापिक्सल के कैमरे मिलने की उम्मीद है. इनमें प्राइमरी, अल्ट्रा वाइड और टेलीफोटो सेंसर शामिल हो सकते हैं. वहीं फ्रंट कैमरा 32 मेगापिक्सल का हो सकता है. इस फोन में लंबी बैटरी मिलने की संभावना है, जो 8,400mAh की हो सकती है. साथ ही 100W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है. इसकी कीमत भारत में 90 हजार रुपये से ज्यादा हो सकती है.

Oppo Reno 17 और Reno 17c

Oppo भी इस साल के आखिरी महीने में अपनी Reno 17 सीरीज भारत में लॉन्च कर सकता है. इस सीरीज में Reno 17 और Reno 17c स्मार्टफोन से पर्दा हट सकता है. Reno 17 में 6.56 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलने की संभावना है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी. इस फोन में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर और 8,000mAh की दमदार बैटरी मिल सकती है. साथ ही 80W फास्ट चार्जिंग का भी इसके साथ सपोर्ट मिलने की संभावना है. बात करें कैमरे की तो, इस फोन में पीछे की तरफ तीन 50 मेगापिक्सल के सेंसर मिल सकते हैं. इस सीरीज की शुरुआती कीमत 50 हजार रुपये के आस पास हो सकती है.

Motorola Signature 27

Motorola भी दिसंबर महीने में अपना प्रीमियम स्मार्टफोन Signature 27 ला रहा है. कंपनी ने इस फोन की लॉन्चिंग डेट भी कंफर्म कर दी है. यह फोन 9 दिसंबर 2026 को भारत में लॉन्च होगा. इसमें 6.8 इंच की Tandem OLED LTPO डिस्प्ले मिल सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी.

मोटो के इस फोन में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर के साथ 16GB तक रैम और 512GB स्टोरेज मिलने की संभावना है. वहीं फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा भी मिल सकता है. इस फोन की संभावित कीमत लगभग 1.3 लाख रुपये हो सकती है.

Xiaomi 18 Pro

Xiaomi भी दिसंबर में अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 18 Pro से पर्दा उठा सकता है. इस फोन में 6.4 इंच की 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले के साथ बैक साइड 2.7 इंच की सेकेंडरी स्क्रीन भी मिल सकती है. इस फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 6 प्रोसेसर, 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज मिलने की संभावना है.

कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है. इसके साथ ही इस फोन में भी दमदार बैटरी मिल सकती है, जो 7,000mAh की हो सकती है. बैटरी के साथ 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग मिल सकती है. इसकी संभावित कीमत करीब 1.5 लाख रुपये बताई जा रही है.

यह भी पढ़ेंः अब फोन की छोटी स्क्रीन छोड़िए, TV पर देखिए Instagram Reels, आ रहा है नया फीचर

यह भी पढ़ेंः Free Wi-Fi का लालच पड़ सकता है भारी, फोन का ये जरूरी डेटा रहता है हैकर्स के निशाने पर!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *