भारत का एक और धमाल, बना दी पहली देसी ग्लाइड बम किट, अब नॉर्मल हथियार भी भी बनेंगे दुश्मन के काल
डीआरडीओ और भारतीय वायुसेना ने ओडिशा तट पर तारा ग्लाइड वेपन सिस्टम का सफल ट्रायल किया है.भारत की पहली स्वदेशी ग्लाइड वेपन सिस्टम है, जो सामान्य बमों को सटीक निशाना लगाने वाले स्मार्ट हथियार में बदल देती है. रक्षा मंत्री ने इसे आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम बताया है.