यूएस ओपन 2026: रिबाकिना ने जीता खिताब; हारने पर बेकाबू हुईं सबालेंका, रैकेट पटका और कैमरामैन पर निकाला गुस्सा!
यूएस ओपन महिला एकल फाइनल में एलेना रिबाकिना से हार के बाद आर्यना सबालेंका भावनाओं पर काबू नहीं रख सकीं। लगातार तीसरी बार खिताब जीतने से चूकीं सबालेंका ने रैकेट पटक दिया और बाद में कैमरापर्सन पर भी नाराजगी जताई।
