News

‘साल 2057 में जी रहा है जापान!’ हाई-टेक पब्लिक टॉयलेट देख हैरान रह गया मुंबई का क्रिएटर; वीडियो वायरल

‘साल 2057 में जी रहा है जापान!’ हाई-टेक पब्लिक टॉयलेट देख हैरान रह गया मुंबई का क्रिएटर; वीडियो वायरल

जब तकनीक और सफाई का मेल होता है, तो नजारा देखने लायक होता है. सोशल मीडिया पर इन दिनों जापान के एक ऐसे ही अनोखे और फ्यूचरिस्टिक पब्लिक टॉयलेट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. मुंबई के मशहूर कंटेंट क्रिएटर सार्थक सचदेवा ने जब इस हाईटेक टॉयलेट का अनुभव किया, तो वे भी हैरान रह गए और बोले- जापान सचमुच साल 2057 में जी रहा है.

आवाज के इशारे पर चलता है नल और खुलता है दरवाजा

इस वायरल वीडियो की सबसे बड़ी खासियत इसकी ऑटोमैटिक और वॉइस कंट्रोल तकनीक है. सार्थक ने वीडियो की शुरुआत में दिखाया कि कैसे उन्होंने बिना हाथ लगाए बस मुंह से कहा- सिंक ऑन करो और तुरंत नल से पानी बहने लगा. इसके अलावा इस आधुनिक टॉयलेट के अंदर जाने के लिए बाहर लगे क्यूआर कोड को स्कैन करना पड़ता है, जिसके बाद दरवाजा अपने आप खुल जाता है.

किसी लग्जरी होटल से कम नहीं

यह टॉयलेट सिर्फ तकनीक तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बेहद साफ-सुथरा और स्टाइलिश भी है. बाहर से देखने पर यह एक अनोखी गुंबदनुमा संरचना जैसा लगता है. अंदर दीवारों पर जापानी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में निर्देश लिखे हैं, ताकि किसी को परेशानी न हो. सबसे मजेदार बात यह है कि इसका उपयोग करते समय आप अपनी पसंद का म्यूजिक भी बजा सकते हैं.

भारत से हो रही है तुलना, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 20 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स दो हिस्सों में बंट गए हैं. लोग जापान के कड़े नियमों, अनुशासन और तकनीक की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स भारत के सार्वजनिक शौचालयों की खराब हालत को याद करते हुए चर्चा कर रहे हैं कि हमारे देश में भी ऐसी तकनीक और व्यवस्था की कितनी जरूरत है. यह भी पढ़ें:आधी रात को सड़क पर मिला 1.5 लाख का iPhone! जापान में महिला के साथ हुआ हैरान करने वाला वाकया

यहां देखिए वायरल वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *