News

सिद्धार्थ मल्होत्रा की The VVaan का फैंस के बीच क्रेज, लगातार तीसरे दिन बढ़ा कलेक्शन, पहले वीकेंड कितने कमाए

सिद्धार्थ मल्होत्रा की The VVaan का फैंस के बीच क्रेज, लगातार तीसरे दिन बढ़ा कलेक्शन, पहले वीकेंड कितने कमाए

The VVaan First Weekend Box Office: द वन फिल्म लगातार अच्छा कलेक्शन कर रही है. फिल्म ने जैसी शुरुआत की थी उसके बाद से इसकी कमाई में इजाफा ही देखने को मिला है. फिल्म के जरिए सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कुछ नया ट्राए किया है. वे खुद लंबे वक्त से एक बड़ी हिट की तलाश में हैं. लेकिन अब उनकी ये तलाश खत्म हो सकती है. क्यों द वन फिल्म को अच्छी शुरुआत मिल गई है. फिल्म औसत बजट में बनकर तैयार हुई है. वहीं सिद्धार्थध और तमन्ना की जोड़ी को भी पसंद किया जा रहा है.

हालांकि विदेश से और साउथ की बेल्ट से इस फिल्म को उतनी ऑडियंस नहीं मिल रही है जितनी मिलनी चाहिए थी. फिल्म इसके बाद भी डीसेंट कलेक्शन करने में सफल रही है. आइए जानते हैं कि द वन फिल्म ने पहले वीकेंड में कितना कलेक्शन कर लिया है.

द वन ने कितने कमा लिए?

द वन फिल्म ने ओपनिंग डे पर 8 करोड़ रुपये कमाए थे. ये साउथ की फिल्मों की तुलना में अगर देखा जाए तो कम ही माना जाएगा. क्योंकि साउथ की औसत फिल्में भी इससे ज्यादा की ओपनिंग कर ले जा रही हैं. लेकिन सिद्धार्थ की द वन को वीकेंड में फैंस का सपोर्ट मिला और दोनों ही दिन इसकी कमाई में इजाफा देखने को मिला. फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन 11.25 करोड़ रुपये की कमाई की है. वहीं दूसरी तरफ रिलीज के तीसरे दिन इस फिल्म का कलेक्शन 14 करोड़ रुपये का रहा है. इसे अगर जोड़ लिया जाए तो द वन ने रिलीज के 3 दिनों में नेट कलेक्शन के आधार पर 33.25 करोड़ रुपये कमा लिए हैं.

ये भी पढ़ें- The Paradise: नानी की फिल्म द पैराडाइज का पहले वीकेंड में कॉन्स्टेंट कलेक्शन, 4 दिन में पहुंची 150 करोड़ के करीब

दुनियाभर में कितना हुआ द वन का कलेक्शन?

वहीं ग्रॉस कलेक्शन के आधार पर इस फिल्म ने 39.65 करोड़ रुपये की कमाई की है. फिल्म ने ओवरसीज कलेक्शन के मामले में 3 दिनों में 3.50 करोजड कमाए हैं. ये कलेक्शन भी फिल्म को ओवरऑल सपोर्ट देने के हिसाब से कम है. साउथ की एक एवरेज फिल्म विदेशों से करोड़ों में कमाई कर ले जा रही है. अब फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में 43.15 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. ये इसके बजट से आधे से भी कम है. ऐसे में फिल्म को अभी भी अपनी कमाई वीकडेज में मजबूत रखनी होगी. तभी फिल्म का कुछ भला हो सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *