Mamata Banerjee TMC Protest Live: ‘सब टीएमसी छोड़ देंगे, सिर्फ बुआ-भतीजे बचेंगे…’ ममता बनर्जी पर दिलीप घोष का कटाक्ष
Mamata Banerjee TMC Protest Live: पश्चिम बंगाल में सियासत का तापमान खूब बढ़ा हुआ है. एक तरफ तृणमूल कांग्रेस में बड़ी बगावत की खबर आ रही हैं, तो वहीं दूसरी तरफ पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी आज कोलकाता में धरने पर बैठने जा रही हैं. उनका यह धरना टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी और कल्याण बनर्जी सहित पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हुए हमले के विरोध में है. इस बीच खबर यह भी है कि टीएमसी से निकाले 2 बागी विधायक अब पार्टी को तोड़ने में जुट गए हैं और पार्टी के अन्य विधायकों के साथ संपर्क साध रहे हैं.