News

Asthetic Home Decor Ideas: कम बजट में भी घर बनेगा एस्थेटिक, बस फॉलो करें ये छोटे-छोटे टिप्स

Asthetic Home Decor Ideas: कम बजट में भी घर बनेगा एस्थेटिक, बस फॉलो करें ये छोटे-छोटे टिप्स

घर को खूबसूरत और स्टाइलिश बनाने के लिए हमेशा महंगे फर्नीचर या लग्जरी डेकोरेशन आइटम्स की जरूरत नहीं होती. थोड़ी-सी क्रिएटिविटी और सही प्लानिंग के जरिए आप कम बजट में भी अपने घर को एस्थेटिक लुक दे सकते हैं. आजकल सोशल मीडिया पर दिखने वाले मिनिमल और आकर्षक होम डेकोर ट्रेंड्स को आसानी से अपने घर में अपनाया जा सकता है.

अगर आप भी चाहते हैं कि आपका घर देखने में साफ-सुथरा, मॉडर्न और इंस्टाग्राम-फ्रेंडली लगे, तो कुछ छोटे-छोटे बदलाव बड़ा फर्क ला सकते हैं. इस आर्टिकल में जानते हैं ऐसे ही आसान और बजट-फ्रेंडली होम डेकोर आइडियाज, जो आपके घर की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Best Places To Experience Monsoon: बरसात में झमाझम बारिश का लेना है मजा? भारत की इन जगहों की ट्रिप करें प्लान

दीवारों को दें नया लुक

घर की दीवारें पूरे इंटीरियर का फोकस पॉइंट होती हैं. महंगे वॉलपेपर की जगह आप फ्रेम्स, फैमिली फोटो, DIY आर्टवर्क या छोटे मिरर लगाकर दीवारों को अट्रैक्टिव बना सकते हैं. इससे कम खर्च में घर को नया और स्टाइलिश लुक मिलेगा और पैसा भी बहुत ज्यादा खर्च नहीं होगा.

इंडोर प्लांट्स से बढ़ाएं खूबसूरती

हरे-भरे पौधे किसी भी जगह को फ्रेश और एस्थेटिक बना देते हैं. आजकल इनडोर प्लांट का क्रेज भी काफी बढ़ गया है. इसके लिए आप मनी प्लांट, स्नेक प्लांट या पीस लिली जैसे इंडोर प्लांट्स लेकर घर को एक सुंदर लुक दे सकते हैं. ये न सिर्फ घर की खूबसूरती बढ़ाएंगे बल्कि हवा को भी शुद्ध करने का काम करते हैं.

कुशन और कर्टेन बदलें

अगर पूरे कमरे का लुक बदलना चाहते हैं तो नए कुशन कवर और पर्दों का इस्तेमाल करें. इसके लिए पहले जैसे डार्क कलर्स को छोड़कर हल्के रंगों और सिंपल पैटर्न वाले फैब्रिक चुने. ये घर को मॉडर्न और एलिगेंट लुक देते हैं.

वार्म लाइटिंग का करें इस्तेमाल

आजकल येलो वार्म लाइट काफी ज्यादा पसंद की जा रही है, जो घर को एस्थेटिक लुक देती है. इसके अलावा ये कमरे को कंफर्टेबल और प्रीमियम लुक देती हैं. फेयरी लाइट्स, टेबल लैंप या छोटे डेकोरेटिव लैंप कम बजट में मिल भी जाते हैं, जो आपके घर की शोभा और बी बढ़ा सकते हैं.

पुराने सामान को करें री-यूज

पुरानी बोतलें, लकड़ी के बॉक्स या बेकार पड़े कंटेनर्स को पेंट करके डेकोरेशन पीस में बदला जा सकता है. यह तरीका न सिर्फ बजट फ्रेंडली बल्कि घर को यूनिक लुक भी देता है और आपकी क्रिएटिविटी को भी बढ़ाता है.

क्लटर-फ्री रखें घर

एस्थेटिक घर की सबसे बड़ी पहचान साफ-सफाई और व्यवस्थित स्पेस होता है. गैर-जरूरी सामान हटाकर और चीजों को सही तरीके से ऑर्गनाइज करके भी घर को अट्रैक्टिव और एस्थेटिक बनाया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: Summer Hygiene Tips:: गर्मियों में लड़कियों को जरूर फॉलो करनी चाहिए हाइजीन से जुड़ी ये आदतें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *