Ashirwad Sooryavanshi: छोटे सूर्यवंशी भी कम नहीं! वैभव के भाई ने ठोका शतक, 21 चौके-छक्के उड़ाकर दिखाया दम

वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 14 साल की उम्र में IPL में डेब्यू कर धमाल मचा दिया था और अब 15 साल की उम्र में वो टीम इंडिया में भी जगह बना चुके हैं. मगर ऐसा लगता है कि वैभव का छोटा भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी तो उनका भी रिकॉर्ड तोड़ना चाहते हैं. वैभव के पिता ने तो पहले ही ऐलान कर दिया है कि वो 2 साल के अंदर छोटे बेटे को तैयार कर देंगे और आशीर्वाद सूर्यवंशी भी इसके लिए पूरा जोर लगा रहे हैं. इसकी एक झलक देखने को भी मिली, जब आशीर्वाद ने अपनी एकेडमी में एक मैच में शानदार शतक जमा दिया.
इन दिनों इंडिया ए के साथ श्रीलंका में मौजूद वैभव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 10 साल के आशीर्वाद के मैच का स्कोरकार्ड शेयर किया. इस स्कोरकार्ड के मुताबिक आशीर्वाद सूर्यवंशी क्रिकेट एकेडमी ताजपुर की ओर से खेल रहे थे और वैभव की तरह उन्होंने भी ओपनिंग ही की. ये एकेडमी बिहार के समस्तीपुर में ताजपुर गांव की है, जहां से वैभव ने क्रिकेट खेलने की शुरुआत की थी. आशीर्वाद ने भी बड़े भाई के नक्शेकदमों पर इसी एकेडमी के लिए धमाकेदार बैटिंग का प्रदर्शन किया है.
स्कोरकार्ड के मुताबिक, आशीर्वाद सिर्फ 87 गेंदों में 103 रन की विस्फोटक पारी खेलने के बाद आउट हुए. उन्होंने अपनी इस पारी में 20 चौके और 1 छक्का लगाया. यानि 103 में से 86 रन उन्होंने सिर्फ बाउंड्री से बटोरे, जो बताने के लिए काफी है कि वैभव की तरह वो भी ज्यादा से ज्यादा बाउंड्री बटोरने में यकीन करते हैं. उनका स्ट्राइक रेट भी 118 का था, जिससे साफ है कि उन्हें भी ताबड़तोड़ बैटिंग ही पसंद आती है. अब आशीर्वाद सूर्यवंशी अगर ऐसा ही प्रदर्शन जारी रखते हैं तो वो भी जल्द ही अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं.
VAIBHAV SOORYAVANSHI CELEBRATES YOUNGER BROTHERS CENTURY ON INSTAGRAM
Ashirwad Sooryavanshi smashed 103 off 87 balls for Cricket Academy Tajpur, hitting 20 fours and one six.
His knock helped the team post 234/4 in 29.5 overs.
Vaibhav proudly shared the achievement on pic.twitter.com/xkHkrzF41p
— TheWicketReport (@WicketReport) June 13, 2026
जहां तक वैभव सूर्यवंशी का सवाल है तो IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा छक्के जड़कर कई अवॉर्ड जीतने और रिकॉर्ड तोड़ने के बाद वो टीम इंडिया की नीली जर्सी में कमाल दिखाने के लिए तैयार हैं. उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर टी20 सीरीज के लिए टीम में चुना गया है. हालांकि, उससे पहले वो इंडिया ए के साथ श्रीलंका दौरे पर ट्राई-नेशन ODI सीरीज में हिस्सा ले रहे हैं, जहां उनकी शुरुआत मिली-जुली रही है. दो मैच में वो सिर्फ 58 रन ही बना सके हैं, जबकि एक भी छक्का उनके बल्ले से नहीं निकला है.
VAIBHAV SOORYAVANSHI CELEBRATES YOUNGER BROTHERS CENTURY ON INSTAGRAM 