Veeportal.com – Your Trusted Source for Truth and Reliable News

Veeportal News Portal
News

KING: रिकॉर्डतोड़ कीमतों पर बिकेंगे ‘किंग’ के म्यूजिक राइट्स, ‘धुरंधर’-‘रामायण’ को पीछे छोड़ पाएंगे शाहरुख खान?

KING: रिकॉर्डतोड़ कीमतों पर बिकेंगे ‘किंग’ के म्यूजिक राइट्स, ‘धुरंधर’-‘रामायण’ को पीछे छोड़ पाएंगे शाहरुख खान?

KING: शाहरुख खान 2023 के बाद अब फाइनली वापसी कर रहे हैं. उनकी अगली फिल्म ‘किंग’ है, जो 24 दिसंबर, 2026 में रिलीज होगी. हाल ही में पता लगा कि फिल्म अपने आखिरी शेड्यूल में पहुंच गई है और मेकर्स एक लोकेशन की तलाश में हैं. जहां पहले शूटिंग न हुई हो. शाहरुख खान के अलावा यह पिक्चर सुहाना खान के लिए बेहद खास है क्योंकि इससे वो थिएट्रिकल डेब्यू करने जा रही हैं. वहीं, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, दीपिका पादुकोण, राघव जुयाल समेत कई एक्टर्स इस फिल्म का हिस्सा हैं. पिक्चर को सिद्धार्थ आनंद बना रहे हैं, जो फिल्म को लेकर फैली अफवाहों को खारिज करते रहते हैं. अब नए अपडेट से पता लगा कि ‘किंग’ के म्यूजिक राइट्स के लिए एक रिकॉर्ड-तोड़ डील पर बातचीत की जा रही है.

हाल ही में बॉलीवुड हंगामा पर एक रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि शाहरुख खान की ‘किंग’ से सचिन-जिगर जुड़ गए हैं. साथ ही इस फिल्म का म्यूजिक साल की सबसे हॉट प्रॉपर्टीज में से एक बन गया है. फिल्म के म्यूजिक राइट्स भी महंगी कीमते पर बिकेंगे, जिसके लिए अबतक कुछ बेशक फाइनल न हुआ हो. पर कहा जा रहा है कि सोनी, सारेगामा और टी-सीरीज KING के म्यूजिक राइट्स खरीदने के लिए लिए बड़ी बोलियां लगा रहे हैं. जो कंपनी फिलहाल सबसे आगे चल रही है, उसने मेकर्स को सिर्फ म्यूजिक के लिए 50 करोड़ रुपये ऑफर किए हैं.

रामायण-धुरंधर का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी किंग?

दरअसल शाहरुख खान की किंग के लिए जिन भी कंपनियों के बीच फिलहाल तगड़ा कॉम्पिटिशन चल रहा है, उसमें- सोनी, सारेगामा और टी-सीरीज शामिल हैं. अबतक यह क्लियर नहीं हो पाया है कि कौनसी कंपनी 50 करोड़ रुपये ऑफर कर रही है और अभी सबसे आगे हैं. पर यह पता लग गया है कि टी-सीरीज पूरी प्लानिंग के साथ म्यूजिक राइट्स खरीदना चाहती हैं. अबतक यह डील पक्की नहीं हुई है, अगर होती है तो ‘रामायण’ और ‘धुरंधर 2’ के बाद मॉडर्न समय की तीसरी सबसे बड़ी म्यूजिक डील होगी. दरअसल ‘किंग’ नॉन-थिएट्रिकल बिजनेस में रिकॉर्ड बना रही है.

बताते चलें कि ‘रामायण’ के दोनों पार्ट्स के लिए कुल 75 करोड़ रुपये की डील हुई है. और तो और ‘किंग’ सिर्फ एक फिल्म के लिए 50 करोड़ रुपये की डील पक्की करने के करीब चल रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, टी-सीरीज ने 58 करोड़ रुपए के साथ धुरंधर 2 के म्यूजिक राइट्स खरीदे थे. साथ ही यह भारत की दूसरी सबसे महंगी म्यूजिक डील है. देखना होगा कि किंग के मेकर्स कब तक डील को फाइनल करते हैं और फैन्स को इसका अपडेट देते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *