News

गुरुग्राम में 3BHK का किराया ₹50,000! मकान ढूंढते-ढूंढते परेशान यूजर ने बयां किया अपना दर्द

गुरुग्राम में 3BHK का किराया ₹50,000! मकान ढूंढते-ढूंढते परेशान यूजर ने बयां किया अपना दर्द

गुरुग्राम (Gurugram) में सिर छुपाने के लिए छत ढूंढना इन दिनों मध्यम वर्ग के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन गया है. हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर एक यूजर का दर्द झलकता हुआ पोस्ट तेजी से वायरल हुआ, जिसमें उसने सवाल उठाया कि क्या अब 50,000 रुपए महीने का किराया सचमुच न्यू नॉर्मल हो गया है? गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड (Golf Course Extension Road) जैसे इलाकों में 3BHK फ्लैट की तलाश कर रहे इस परिवार ने बताया कि कैसे दलाल कम बजट वाले ऑप्शन दिखाने के बजाय बार-बार बजट बढ़ाने का दबाव बना रहे हैं.

3BHK फ्लैट का किराया, मेंटेनेंस और बिजली का खर्च अलग

वायरल पोस्ट के अनुसार, यूजर ने हिसाब लगाया कि सिर्फ किराए पर सालाना 6 लाख रुपए खर्च होते हैं. इसके ऊपर मेंटेनेंस, बिजली और अन्य खर्चे मिला दिए जाएं, तो यह आंकड़ा आसानी से 7 लाख रुपए प्रति वर्ष को पार कर जाता है.

बजट का गणित बिगड़ा

किराए में मात्र 5,000 रुपए की मामूली बढ़ोतरी भी साल भर में 60,000 रुपए का अतिरिक्त बोझ डालती है. मध्यम वर्ग के लोगों का कहना है कि शहर के किराए के बाजार की तुलना में सैलरी में वैसी बढ़ोतरी नहीं हो रही है.

दलालों का रवैया और आम जनता की मुश्किलें

गुरुग्राम के रियल एस्टेट बाजार में ब्रोकर्स का रवैया घर ढूंढने वालों के लिए और मुश्किलें खड़ी कर रहा है. एक अन्य यूजर ने साझा किया कि जब उसने 45,000 रुपए से कम में 2BHK ढूंढने की कोशिश की, तो ब्रोकर ने साफ कह दिया कि उसकी जरूरतें और बजट मेल नहीं खाते. वहीं, प्रीमियम इलाकों में 3BHK फ्लैट्स का किराया 90,000 रुपए से लेकर 1.5 लाख रुपए प्रति माह तक पहुंच चुका है, जिससे आम आदमी की पहुंच से घर पूरी तरह बाहर होते जा रहे हैं.

गुरुग्राम से नोएडा शिफ्ट होने की सलाह

इस वायरल बहस के बीच सोशल मीडिया यूजर्स ने कई तरह के सुझाव दिए हैं. गुरुग्राम के मुख्य और महंगे इलाकों के बजाय थोड़ा दूर या आउटर एरिया में तलाश करना. कई यूजर्स ने तो बढ़ते किराए से परेशान होकर पास के एनसीआर शहर नोएडा (Noida) में शिफ्ट होने तक की सलाह दे डाली, जहां इसी तरह के फ्लैट्स तुलनात्मक रूप से कम कीमत पर मिल जाते हैं. यह भी पढ़ें:700 Sqft का घर और 2 लाख किराया! मुंबई के इस फ्लैट का VIDEO देख चकराया लोगों का सिर

When did ₹50k become the new “affordable” rent in Gurgaon?
by
u/skykash0 in
gurgaon

Disclaimer: यह खबर वायरल सोशल मीडिया पोस्ट और नेटिजन्स की प्रतिक्रियाओं पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इस पोस्ट में किए गए किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *