DUSU चुनाव: वोटों की गिनती जारी, शुरुआत राउंड में ABVP ने चारों पदों पर बनाई बढ़त

दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन (DUSU) चुनाव 2026 के लिए शनिवार को मतगणना का सिलसिला जारी है. शुरुआती राउंड के रुझानों में ABVP के उम्मीदवार कई प्रमुख पदों पर आगे चल रहे हैं. शुक्रवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के 52 मतदान केंद्रों पर वोटिंग हुई थी. इस चुनाव में ABVP और NSUI के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है. मतगणना के दौरान स्ट्रांग रूम की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और आसपास कड़ी निगरानी रखी जा रही है. पुलिस, पैरामिलिट्री और ड्रोन से निगरानी की जा रही है.
शुरुआती राउंड में ABVP उम्मीदवार आगे
DUSU चुनाव की पहले राउंड की मतगणना में ABVP उम्मीदवारों ने बढ़त बनाई है. अध्यक्ष पद पर ABVP के यश डबास को 1305 वोट मिले, जबकि NSUI के विजय शंकर मीना को 1191 वोट मिले.
उपाध्यक्ष पद पर ABVP के ईशू मौर्य को 865 वोट मिले हैं. NSUI के वीर चतरथ को 242 वोट मिले. वहीं दीपांशु शौकीन को 1391 वोट मिले हैं.
सचिव पद पर ABVP की रिया छावड़ी को 909 वोट और NSUI की नम्रता चौधरी को 450 वोट मिले हैं. संयुक्त सचिव पद पर ABVP के लक्ष्य राज सिंह को 938 वोट, NSUI के गोपाल चौधरी को 698 वोट और विशेष यादव को 996 वोट मिले हैं.
