News

SIR Controversy: चुनाव आयोग SIR विवाद पर विपक्ष से बातचीत को तैयार

चुनाव आयोग ने एसआईआर को लेकर विपक्ष से बातचीत की तैयारी जताई है. आयोग का कहना है कि राजनीतिक दल उचित प्रक्रिया और तय प्रोटोकॉल के तहत प्रतिनिधिमंडल भेजकर मुलाकात कर सकते हैं. आयोग के मुताबिक, एसआईआर से जुड़े हर मुद्दे और पहलू पर चर्चा के लिए वो तैयार है. हालांकि, अब तक विपक्षी दलों की ओर से औपचारिक मुलाकात के लिए कोई अनुरोध नहीं मिला है. आयोग ने स्पष्ट किया कि 2025 में तय की गई एसओपी के अनुसार ही राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत होगी. विपक्ष लगातार एसआईआर में गड़बड़ी का आरोप लगाकर चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *