Kota Road Accident: खाटू श्याम से लौट रहे एक ही परिवार के नौ लोगों की दर्दनाक मौत
राजस्थान के कोटा में एक हृदय विदारक सड़क हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार को मातम में बदल दिया है. शंभूपुरा गांव के पास कोटा-उदयपुर नेशनल हाईवे पर बुधवार देर रात एक क्रूजर गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रक से भीषण तरीके से टकरा गई. इस दर्दनाक दुर्घटना में एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. यह परिवार महाराष्ट्र का रहने वाला था और खाटू श्याम जी के दर्शन कर अपने घर लौट रहा था. देखें वीडियो…
