अकाली दल-बीजेपी गठबंधन में सुखबीर बादल होंगे सीएम चेहरा, कानून व्यवस्था और नशे पर भी बात
पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी (NDA) के गठबंधन ने अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी है. बीजेपी नेता मनोरंजन कालिया ने घोषणा की है कि गठबंधन की जीत होने पर सुखबीर सिंह बादल ही मुख्यमंत्री पद संभालेंगे. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि गठबंधन में शिरोमणि अकाली दल बड़ा भाई रहेगा और मुख्यमंत्री पद अकाली दल के ही उम्मीदवार को मिलेगा. मनोरंजन कालिया ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार के आने के बाद से राज्य में कानून व्यवस्था बिगड़ी है और गैंगस्टरवाद बढ़ा है. देखें वीडियो…
