News

Gold-Silver Price Today: एक हफ्ते में सोना ₹1,800 और चांदी ₹10,000 महंगी, जानें आज आपके शहर में क्या है ताजा रेट

Gold-Silver Price Today: एक हफ्ते में सोना ₹1,800 और चांदी ₹10,000 महंगी, जानें आज आपके शहर में क्या है ताजा रेट

अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. पिछले एक सप्ताह में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में अच्छी-खासी तेजी देखने को मिली है. जहां 24 कैरेट सोना करीब 1,800 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है, वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1,650 रुपये तक बढ़ गया है. दूसरी ओर, चांदी की कीमत में एक सप्ताह के दौरान 10,000 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी दर्ज की गई है.

आज क्या है सोने का ताजा भाव?

26 जुलाई की सुबह जारी कीमतों के अनुसार, राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,45,080 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1,33,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है. अगर मुंबई की बात करें तो यहां 24 कैरेट सोने की कीमत 1,44,930 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,32,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,45,090 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,33,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं पुणे, बेंगलुरु और कोलकाता में भी सोने की कीमत लगभग मुंबई के बराबर बनी हुई है. हालांकि, शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत में करीब 2,000 रुपये की गिरावट दर्ज की गई थी. इसके बावजूद पूरे सप्ताह के हिसाब से सोने के दाम अब भी बढ़त में हैं.

चांदी भी हुई महंगी

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी बनी हुई है. 26 जुलाई को देश में चांदी का भाव 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया. यानी पिछले एक सप्ताह में चांदी करीब 10,000 रुपये प्रति किलो महंगी हुई है. हालांकि, इंदौर सर्राफा बाजार में 25 जुलाई को चांदी की कीमत में 500 रुपये प्रति किलोग्राम की हल्की गिरावट दर्ज की गई और औसत भाव 2,22,500 रुपये प्रति किलोग्राम रहा.

अंतरराष्ट्रीय बाजार का क्या है हाल?

वैश्विक बाजार में भी कीमती धातुओं की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं. स्पॉट गोल्ड की कीमत करीब 4,052.78 डॉलर प्रति औंस है, जबकि स्पॉट सिल्वर 58.11 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रही है.

क्यों बदलते हैं सोने-चांदी के दाम?

भारत में सोने और चांदी की कीमतें सिर्फ घरेलू मांग पर ही निर्भर नहीं करतीं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे माल की कीमत, डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल, केंद्रीय बैंकों की नीतियां, ब्याज दरें, वैश्विक आर्थिक हालात और निवेशकों की खरीदारी जैसे कई कारक इनके भाव तय करते हैं. यही वजह है कि कई बार अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव का असर भारतीय बाजार में भी देखने को मिलता है. अगर आप निवेश या ज्वेलरी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो खरीदारी से पहले अपने शहर का ताजा रेट जरूर जांच लें.

ये भी पढ़ें- इस हफ्ते बैंक में कोई छुट्टी है या नहीं? SBI-HDFC समेत सभी बैंकों को लेकर बड़ा अपडेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *