News

Satta Sammelan 2026: सत्ता सम्मेलन में आएंगे राजनाथ सिंह, 6 राज्यों के CM समेत कई केंद्रीय मंत्री भी होंगे शामिल

Satta Sammelan 2026: सत्ता सम्मेलन में आएंगे राजनाथ सिंह, 6 राज्यों के CM समेत कई केंद्रीय मंत्री भी होंगे शामिल

देश का सबसे बड़ा न्यूज नेटवर्क टीवी9 अपने सालाना महामंच व्हाट इंडिया थिंक्स टुडे (What India Thinks Today Global Summit 2026) के चौथे संस्करण के साथ तैयार है. यह महामंच 2 अलग-अलग चरणों में सजेगा. इस महामंच का आगाज 23 मार्च को दिल्ली में होगा और व्हाट इंडिया थिंक्स टुडे के मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि होंगे. PM मोदी के साथ-साथ कई दिग्गज नेता भी अपने विचार साझा करेंगे. वहीं, मंगलवार (24 मार्च) को ‘सत्ता सम्मेलन’ का भव्य मंच सजेगा.

विचारों के महासमागम ‘व्हाट इंडिया थिंक्स टुडे’ के मंच पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ-साथ केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी शिरकत करेंगे. इस समिट में प्रधानमंत्री लगातार तीसरी बार शामिल हो रहे हैं. इस ग्लोबल मंच पर Artificial intelligence से जुड़े शानदार काम और योगदान के लिए AI अवॉर्ड्स दिए जाएंगे. साथ ही स्टार्ट अप, टेरी (TERI) और एमएचपी (MHP) पैनल के जरिए बिजेनस के क्षेत्र में नई चुनौतियों को लेकर गहन मंथन किया जाएगा.

सत्ता सम्मेलन में राजनाथ होंगे शामिल

सत्ता सम्मेलन का मंच 24 मार्च (मंगलवार) को सजेगा. विचारों के इस मंच पर देश की कई बड़ी नामचीन हस्तियां शिरकत करेंगी. इस मंच पर राजनीति, मनोरंजन, सिनेमा, खेल जगत और बिजनेस की दुनिया के बड़े सितारे शामिल होंगे.

सत्ता सम्मेलन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल होंगे. इनके अलावाकेंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के अलावा 6 राज्यों के मुख्यमंत्री भी शिरकत करेंगे. इस कार्यक्रम में देश के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत भी शामिल हो रहे हैं.

6 राज्यों के मुख्यमंत्री भी करेंगे शिरकत

टीवी9 नेटवर्क के सत्ता सम्मेलन के मंच पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने विचार साक्षा करेंगे.

साथ ही कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार भी मंच की शोभा बचाएंगे. इनके अलावा समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस समिट में राजनीति, आर्थिक महत्वाकांक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़े कई अहम मुद्दों और आने वाली चुनौतियों पर चर्चा होगी.

मनोरंजन की दुनिया से भी कई बड़े सितारे इस मंच की शोभा बढ़ाएंगे. सुपर स्टार अक्षय कुमार भी इस महामंच में शामिल होंगे. प्रसिद्ध गीतकार समीर अंजान, नीलेश मिश्रा और यतींद्र मिश्रा भी शामिल होंगे. वहीं खेल की दुनिया से विश्व चैंपियन टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर के साथ-साथ सौरव गांगुली भी शामिल होंगे. योग गुरु बाबा रामदेव भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे.

बड़ी ताकत के रूप में उभरा भारतः CEO-MD बरुण दास

इससे पहले TV9 नेटवर्क के एमडी और सीईओ बरुण दास ने समिट को लेकर कहा कि दुनिया में आर्थिक अनिश्चितता और भू-राजनीतिक संघर्ष के बावजूद भारत बड़ी ताकत के रूप में उभरा है. इस संघर्ष का आर्थिक प्रभाव वैश्विक स्तर पर महसूस किया जा रहा है. दिल्ली से लेकर न्यू जर्सी तक इसका असर दिख रहा है. उन्होंने ऊर्जा सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए इसे वैश्विक विकास को प्रभावित करने वाला एक महत्वपूर्ण कारक बताया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *