News

Salman Khan और वामसी पेडिपल्ली की फिल्म में 69 साल के खूंखार विलेन की एंट्री! 15 दिन होगा एक्शन ही एक्शन

Salman Khan और वामसी पेडिपल्ली की फिल्म में 69 साल के खूंखार विलेन की एंट्री! 15 दिन होगा एक्शन ही एक्शन

Salman Khan: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की इसी साल वापसी होने वाली थी, लेकिन ‘मातृभूमि’ की रिलीज अटकने के चलते मामला फंस गया है. फिल्म को अगले साल ही लाने की तैयारी हो रही है. यूं तो अब भी हरी झंडी मिली है या नहीं, फिलहाल कोई नहीं जानता. क्योंकि पिछली बार सलमान खान ने भी कहा था कि जब उन्हें कुछ पता लगेगा, तो फैन्स को बताएंगे. खैर, अब उन्होंने अपनी अगली फिल्म पर पूरा फोकस कर दिया है. जी हां, वामसी पेडिपल्ली की पिक्चर में सलमान खान के अपोजिट नयनतारा काम कर रही हैं. फिल्म का शूट जारी है और कई एक्टर्स की पिक्चर से जुड़ने की खबरें हैं. अब पता लगा कि जैकी श्रॉफ भी फिल्म का हिस्सा बन गए हैं. हालांकि, वो विलेन के रोल में नहीं होंगे.

पिछले कुछ वक्त से जैकी श्रॉफ फिल्मों में लगातार खूंखार विलेन का रोल करते हुए दिख रहे हैं. जिसमें काफी जच भी रहे हैं और लोग भी काफी तारीफ करते दिखे हैं. अब पता लगा कि वो सलमान खान और वामसी की फिल्म का भी हिस्सा होंगे. बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड की रिपोर्ट के मुताबिक, 7 अगस्त, 2026 यानी आज से शुरू होने वाले 15 दिनों के एक्शन शेड्यूल का भी एक्टर हिस्सा होने वाले हैं. वैसे जैकी श्रॉफ ने इस फिल्म में जिस एक्टर की जगह ली हैं, वो अनिल कपूर बताए जा रहे हैं. फिल्म प्रोडक्शन के अगले फेज में आगे बढ़ रही है और नई एंट्री ने फैन्स का एक्साइटमेंट बढ़ा दिया है.

अब कितने दिन तक चलेगा एक्शन सीक्वेंस?

सलमान और वामसी पेडिपल्ली की जोड़ी के चलते पहले ही यह फिल्म चर्चा में है. इसी रिपोर्ट से पता लगा कि 15 दिनों तक फिल्म का एक्शन सीक्वेंस चलेगा. जैकी श्रॉफ ने इस फिल्म में अनिल कपूर की जगह ली है. लेकिन इसे लेकर मेकर्स की तरफ से अबतक कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं मिली है. हालांकि, जैकी श्रॉफ के शामिल होने से फिल्म के एक्शन-फोकस्ड वाले हिस्से की तैयारी को एक नई चर्चा मिल गई है. जैकी श्रॉफ के साथ सलमान खान को एक बार फिर देखकर फैन्स की पुरानी याद ताजा हो जाएगी. दरअसल इस फिल्म के टाइटल का अबतक ऐलान नहीं हुआ है, फिलहाल SVC63 के साथ ही इस पर काम चल रहा है.

अप्रैल में ही फिल्म का काम शुरू करने की जानकारी मिल गई थी. साथ ही अगले साल यानी 2027 होली में फिल्म को रिलीज करने की तैयारी है. देखना होगा कि फिल्म में और कितने एक्टर्स की एंट्री होती है. साथ ही अगला बड़ा अपडेट कबतक सामने आएगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *