News

CID फेम विवेक मशर ने क्यों छोड़ा टीवी? अब बेंगलुरु में करते हैं ये काम

CID फेम विवेक मशर ने क्यों छोड़ा टीवी? अब बेंगलुरु में करते हैं ये काम

टीवी शो CID में इंस्पेक्टर विवेक का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले अभिनेता विवेक वी. मशरू को आज भी दर्शक नहीं भूले हैं. एसीपी प्रद्युमन, दया और अभिजीत की टीम के अहम सदस्य रहे विवेक ने अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया था. लेकिन जिस समय उनका करियर बुलंदियों पर था, उसी वक्त उन्होंने ऐसा फैसला लिया, जिसने उनके फैंस को हैरान कर दिया. उन्होंने टीवी इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया और अभिनय की दुनिया से पूरी तरह दूरी बना ली.

विवेक मशरू यूं अचानक एक्टिंग से दूर हो जाना उनके फैंस के लिए दिल तोड़ देने वाला फैसला था. एक्टर को टीवी इंडस्ट्री से दूर हुए कई साल बीत चुके हैं. ऐसे में अब फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर विवेक ने इतना बड़ा फैसला क्यों लिया था और अब वो कहां हैं और क्या कर रहे हैं? चलिए इस आर्टिकल में बताते हैं विवेक के बारे में.

ये भी पढ़ें: रणवीर सिंह की धुरंधर ने रचा इतिहास, Netflix पर बनी दुनिया की नंबर-1 नॉन-इंग्लिश फिल्म

टैलेंट हंट के जरिए मिली थी CID में एंट्री

रिपोर्ट्स के मुताबिक, विवेक वी. मशरू की CID में एंट्री साल 2006 में शो के मेकर्स द्वारा आयोजित ‘ऑपरेशन तलाश’ टैलेंट हंट के जरिए हुई थी. उन्हें सब-इंस्पेक्टर विवेक के किरदार के लिए चुना गया था. उनकी पहली एंट्री ‘द केस ऑफ द किलर आइज़’ एपिसोड में हुई थी. करीब छह साल तक वह शो का हिस्सा रहे और 2012 में वो आखिरी बार शो में दिखे थे. शो में उन्होंने शिवाजी साटम (एसीपी प्रद्युमन), दयानंद शेट्टी (दया) और आदित्य श्रीवास्तव (अभिजीत) जैसे कलाकारों के साथ काम किया था.

आखिर क्यों छोड़ दी एक्टिंग?

करीब छह साल तक अभिनय करने के बाद विवेक मशरू ने मनोरंजन जगत से दूरी बनाने का फैसला किया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने आगे की पढ़ाई के लिए सिंगापुर का रुख किया, जहां उन्होंने इंटरनेशनल बिजनेस की पढ़ाई की. इसके बाद उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में वापसी करने के बजाय कॉर्पोरेट सेक्टर में अपना करियर बनाने का फैसला किया.

अब क्या कर रहे हैं विवेक मशरू?

आज विवेक मशरू बेंगलुरु में रहते हैं और कॉर्पोरेट जगत में एक्टिव हैं. उनकी LinkedIn प्रोफाइल के अनुसार, वह Ralecon नाम की कंपनी में Strategic Growth Advisor के पद पर कार्यरत हैं. अपने प्रोफेशनल प्रोफाइल में उन्होंने बताया है कि मीडिया, एंटरटेनमेंट और एजुकेशन सेक्टर में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने के साथ वह खुद को एक आजीवन सीखने वाला व्यक्ति मानते हैं. उनका कहना है कि वह बेहतरीन कम्युनिकेटर, टीम प्लेयर, लक्ष्य के प्रति समर्पित और लगातार आगे बढ़ने में विश्वास रखने वाले प्रोफेशनल हैं.

फिल्मों और दूसरे शोज़ में भी किया काम

बता दें कि, CID के अलावा विवेक मशरू ने ‘मॉर्निंग रागा’ (2004), ‘अक्कड़ बक्कड़ बम्बे बो’ और ‘फाइट क्लब: मेंबर्स ओनली’ (2006) जैसी फिल्मों और टीवी प्रोजेक्ट्स में भी काम किया है. हालांकि उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता CID से ही मिली.

ये भी पढ़ें: R Madhavan: राजनीति में क्यों नहीं आना चाहते आर. माधवन? दोस्त विजय को लेकर कही ये बात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *