News

Akshay Kumar: ‘भूत बंगला’ की रिलीज से पहले सास के साथ महाकाल के दर्शन करने पहुंचे अक्षय कुमार, साथ दिखे टाइगर श्रॉफ

Akshay Kumar: ‘भूत बंगला’ की रिलीज से पहले सास के साथ महाकाल के दर्शन करने पहुंचे अक्षय कुमार, साथ दिखे टाइगर श्रॉफ

Akshay Kumar: लंबे वक्त के बाद अक्षय कुमार उस जॉनर में वापसी कर रहे हैं, जिसमें फैन्स उन्हें देखना चाहते थे. यानी कि हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ लेकर जल्द ही आने वाले हैं. मेकर्स ने 10 अप्रैल, 2026 को फिल्म को रिलीज करने का फैसला किया है. हालांकि, चर्चा यह भी है कि फिल्म आगे 17 अप्रैल के लिए शिफ्ट हो सकती है. पिछला साल अक्षय कुमार के लिए जबरदस्त रहा था, लेकिन फैन्स को एक बड़ी HIT का इंतजार है. पर फिल्म की रिलीज से पहले ही अक्षय कुमार उज्जैन पहुंच गए, जहां उन्होंने महाकाल के दर्शन किए. इस दौरान एक्टर के साथ सास और दिग्गज एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया भी नजर आईं. वहीं अक्षय कुमार के साथ उज्जैन टाइगर श्रॉफ भी पहुंचे हुए थे.

वैसे तो अक्षय कुमार पहले भी उज्जैन जा चुके हैं, उस वक्त एक्टर ने भस्म आरती में भी हिस्सा लिया था. इस बार भी सास डिंपल कपाड़िया के साथ पूजा अर्चना करते हुए दिख रहे हैं. सफेद कुर्ता-पजामे में एक्टर नजर आए, जहां उन्होंने नंदी महाराज की भी पूजा की और उनके कान में अपनी मुराद कहते दिखे. परंपरा के मुताबिक, भक्त अपनी इच्छाएं नंदी के कान में कहते हैं, जो इसे भगवान शिव तक सीधा पहुंचाते हैं.

महाकाल के दर्शन करने पहुंचे अक्षय कुमार

हाल ही में अक्षय कुमार महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे हुए थे. जहां उन्होंने सास डिंपल कपाड़िया के साथ पूजा की. साथ ही भस्म आरती में भी दिखाई दिए. अक्षय ने बताया कि उनके बहुत अच्छे दर्शन हुए हैं. वो कहते हैं कि- परिवार और पूरे देश के लिए कामना की है. यही कामना की है कि हमारा देश हमेशा अव्वल रहे और हमेशा आगे बढ़ता रहे. हालांकि, एक्टर के साथ ही टाइगर श्रॉफ भी नंदी महाराज के कान में अपनी मुराद कहते दिखे. दरअसल दोनों की तगड़ी बॉन्डिंग है, साथ में फिल्में भी कर चुके हैं. अक्सर वीडियो भी पोस्ट करते रहते हैं और अब साथ में महाकाल का आशीर्वाद लिया है.

ये भी पढ़ें:Dhurandhar 2 Box Office: पहले पार्ट के साथ मिलकर धुरंधर 2 ने की सबकी छुट्टी, 13वें दिन 1400 करोड़ पार, 8 फिल्मों को चटाई धूल

वैसे इस साल अक्षय कुमार की दो और फिल्में पाइपलाइन में हैं. अगस्त में प्रियदर्शन की ‘हैवान’ भी रिलीज होगी. जिसकी रिलीज डेट फिलहाल पता नहीं लगी है, पर एक इंटरव्यू में एक्टर ने हिंट दिया था. वहीं, ‘वेलकम टू द जंगल’ के एक गाने की शूटिंग अभी बची हुई है. जो पहले दुबई में करने की प्लानिंग थी, पर वहां चल रही टेंशन को देखते हुए कैंसिल करना पड़ा है. अब यह शूट मुंबई में ही होगा, जिसमें सारे एक्टर्स एक साथ ही दिखेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *