मस्सों की समस्या से हैं परेशान? होम्योपैथिक डॉक्टर ने बताए बचाव के साथ घरेलू इलाज
आजकल त्वचा पर मस्सों की समस्या तेजी से बढ़ रही है, जो ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) के कारण होती है. विशेषज्ञों के अनुसार सही समय पर पहचान और उपचार से मस्सों को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है. अंबाला के होम्योपैथिक डॉक्टरों का कहना है कि कुछ दवाइयों और सावधानियों की मदद से मस्सों को जड़ से खत्म करने में मदद मिल सकती है.