News

AI सीखने का मौका, IIT हैदराबाद के 4 सप्ताह के कोर्स में ऐसे लें एडमिशन

AI सीखने का मौका, IIT हैदराबाद के 4 सप्ताह के कोर्स में ऐसे लें एडमिशन

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे प्रोफेशनल्स और छात्रों के लिए IIT हैदराबाद ने नया सर्टिफिकेशन प्रोग्राम शुरू किया है. संस्थान का चार सप्ताह का Applied AI Professional Certification Program 24 अक्टूबर से 14 नवंबर 2026 तक चलेगा. यह कोर्स हाइब्रिड मोड में आयोजित किया जाएगा. इसमें प्रतिभागियों को केवल AI की थ्योरी ही नहीं, बल्कि वास्तविक परिस्थितियों में AI सिस्टम बनाने, चलाने और मैनेज करने की ट्रेनिंग दी जाएगी. कोर्स में AI एजेंट, RAG, मल्टी-एजेंट सिस्टम और AI सिस्टम के मूल्यांकन जैसे जरूरी विषय शामिल हैं.

चार सप्ताह का होगा प्रोग्राम

IIT हैदराबाद का यह प्रोग्राम खास तौर पर उन लोगों के लिए तैयार किया गया है जो AI के व्यावहारिक इस्तेमाल को समझना चाहते हैं. संस्थान के अनुसार, AI के क्षेत्र में ऐसे प्रोफेशनल्स की मांग बढ़ रही है, जो वास्तविक बिजनेस जरूरतों के लिए भरोसेमंद और प्रभावी AI सिस्टम तैयार कर सकें. इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए पाठ्यक्रम में प्रैक्टिकल ट्रेनिंग पर जोर दिया गया है.

चार मुख्य मॉड्यूल में मिलेगी ट्रेनिंग

कोर्स में चार प्रमुख मॉड्यूल रखे गए हैं. पहले मॉड्यूल में Reliable AI Agents की बुनियाद समझाई जाएगी. इसमें मॉडल का चयन, टूल कॉलिंग, स्ट्रक्चर्ड आउटपुट, रिट्राई लॉजिक और रिकवरी जैसे विषय शामिल हैं. दूसरे मॉड्यूल में नॉलेज, मेमोरी एंड प्रोडक्शन (RAG) पर प्रशिक्षण दिया जाएगा. इसमें डॉक्यूमेंट चंकिंग, सिमेंटिक सर्च, लॉन्ग-टर्म मेमोरी, रीरैंकिंग और प्रॉम्प्ट इंजेक्शन से बचाव जैसे विषय पढ़ाए जाएंगे.

तीसरे मॉड्यूल में Graph-Based Multi-Agent Systems की जानकारी दी जाएगी. इसमें मल्टी-एजेंट सिस्टम, ऑर्केस्ट्रेशन, चेकपॉइंट्स और MCP पर प्रैक्टिकल ट्रेनिंग होगी.

चौथे मॉड्यूल में Evaluation, Observability and Launch शामिल है. इसमें प्रतिभागियों को AI सिस्टम की जांच और उसे प्रोडक्शन में लॉन्च करने की प्रक्रिया समझाई जाएगी.

IIT फैकल्टी और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स देंगे ट्रेनिंग

प्रोग्राम में IIT हैदराबाद के फैकल्टी सदस्यों के साथ इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स भी प्रशिक्षण देंगे. कोर्स पूरा करने के लिए प्रतिभागियों को सोर्स कोड और मूल्यांकन से जुड़ी सामग्री जमा करनी होगी. इसके अलावा उन्हें एक काम करने वाला प्रोडक्शन-स्टाइल AI एजेंट एप्लिकेशन भी प्रदर्शित करना होगा.

शुरुआती 20 आवेदकों को मिलेगी फीस में छूट

सीमित सीटों के साथ अर्ली-बर्ड रजिस्ट्रेशन शुरू किया गया है. पहले 20 आवेदकों के लिए फीस 45,000 रुपये (टैक्स सहित) रखी गई है. इसके बाद रजिस्ट्रेशन कराने वाले उम्मीदवारों को 50,000 रुपये (टैक्स सहित) देने होंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *