News

Asian Games Gold Medal Match: भारत ने गोल्ड मेडल मैच में लगाई खास हैट्रिक, फाइनल में जीत पक्की समझिए!

Asian Games Gold Medal Match: भारत ने गोल्ड मेडल मैच में लगाई खास हैट्रिक, फाइनल में जीत पक्की समझिए!

India Women vs Sri Lanka Women Final: भारत ने श्रीलंका के खिलाफ गोल्ड मेडल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है. निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इसके साथ ही टॉस जीतने की हैट्रिक लगा ली. बता दें भारत ने क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में भी टॉस जीता था और उसे जीत हासिल हुई थी. अब फाइनल मैच में भी सिक्के की बाजी टीम इंडिया ने मारी और अब इस मैच में उसे फायदा मिलने वाला है. बता दें भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया. भारत ने फाइनल में भी मजबूत टीम उतारी.

भारत की प्लेइंग इलेवन

स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, गुनालन कमलिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, नंदिनी शर्मा, क्रांति गौड़.

श्रीलंका की टीम नहीं है कम

श्रीलंका की टीम भारत के मुकाबले कमजोर जरूर है लेकिन उसे टीम इंडिया हल्के में नहीं लेना चाहेगी. इस टीम ने पाकिस्तान को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में जगह बनाई. हालांकि श्रीलंका की टीम एशिया कप के फाइनल में की गई गलती को नहीं दोहराना चाहेगी. बता दें साल 2023 में भी भारत ने श्रीलंका को एशियन गेम्स के फाइनल में हराया था. टीम इंडिया वही प्रदर्शन दोहराना चाहेगी. टीम इंडिया की बल्लेबाज शेफाली वर्मा और स्पिनर श्री चरणी कमाल फॉर्म में भी हैं. टीम इंडिया को रोक पाना आसान नहीं होगा.

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन

इमेशा दुलानी, चमारी अटापट्टू (कप्तान), हासिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, हंसिमा करुणारत्ने, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), मिताली अयोध्या, काव्या कविंदी, चामुदी प्रबोदा, सुगंधिका कुमारी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *