News

Honda Elevate Vs Renault Duster: कीमत लगभग आसपास, लेकिन फीचर्स और इंजन में कौन आगे?

Honda Elevate Vs Renault Duster: कीमत लगभग आसपास, लेकिन फीचर्स और इंजन में कौन आगे?

Honda Elevate Vs Renault Duster: भारत में मिड-साइज SUV का बाजार काफी तेजी से बढ़ रहा है. इस सेगमेंट में ग्राहकों के पास अब कई ऑप्शन मौजूद हैं. Elevate भी इसी कैटेगरी की लोकप्रिय SUV है. दूसरी ओर, नई जनरेशन Duster को बाजार में उतारा है, जो अपने दमदार डिजाइन और कई आधुनिक फीचर्स के कारण चर्चा में है. अगर आप भी इन दोनों SUVs में से किसी एक को खरीदने की सोच रहे हैं, तो इंजन, फीचर्स और कीमत के बेस्ड पर इनके बीच का अंतर समझना जरूरी है.

इंजन में किसका पलड़ा भारी?

Honda Elevate में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है. यह इंजन 121 PS की पावर और 145 Nm का टॉर्क जनरेट करता है.इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल और CVT गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है. कंपनी के मुताबिक, मैनुअल वर्जन 15.31 किलोमीटर प्रति लीटर तक और CVT वर्जन 16.92 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज दे सकता है.

नई Renault Duster में इंजन के कई ऑप्शन दिए गए हैं. इसका 1.8-लीटर पेट्रोल E-Tech स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन 1.4 kWh बैटरी के साथ आता है. इसकी मदद से ट्रैफिक जैसी परिस्थितियों में SUV को कुछ समय के लिए इलेक्ट्रिक मोड में चलाया जा सकता है.

इसके अलावा Duster में नया Turbo TCe 160 इंजन भी मिलता है, जो 153 PS की पावर और 280 Nm का टॉर्क देता है. इसमें टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन भी मिलता है. Duster को मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ पेश किया गया है. इसमें खराब रास्तों पर चलने के लिए बेहतर क्षमता भी दी गई है.

फीचर्स में कौन आगे?

Honda Elevate में LED DRLs, LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स और LED टेल लैंप मिलते हैं. इसके अलावा 16 और 17 इंच के व्हील्स, सिंगल-पेन सनरूफ, स्मार्ट की, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर AC वेंट और PM2.5 एयर प्यूरिफायर जैसे फीचर्स दिए गए हैं.SUV में 10.25-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंबिएंट लाइटिंग, पावर एडजस्टेबल मिरर और 60:40 स्प्लिट रियर सीट भी मिलती है.

नई Renault Duster फीचर्स के मामले में एक कदम आगे नजर आती है. इसमें LED लाइट्स, कनेक्टेड टेल लैंप, पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा, इन-बिल्ट Google, 700 लीटर का बूट स्पेस और इलेक्ट्रिक पावर टेलगेट जैसे फीचर्स मिलते हैं.इसके अलावा इसमें वेंटिलेटेड सीट्स, Level-2 ADAS, छह एयरबैग और 35 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं. Duster में 212 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस भी मिलता है.

कीमत में कौन ज्यादा किफायती?

Honda Elevate की एक्स-शोरूम कीमत 11.60 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट की कीमत 16.67 लाख रुपये तक जाती है.नई Renault Duster की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.49 लाख रुपये है. वहीं इसका टॉप वेरिएंट 18.49 लाख रुपये तक जाता है.

यह भी पढ़ें- Audi Q3 का नया मॉडल मचाएगा धमाल, इस दिन होगी भारत में लॉन्च; पावरफुल इंजन के साथ मिलेगा नया लुक

इलेक्ट्रिक कार चार्ज करते समय ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, हो सकता है लाखों का नुकसान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *