News

JEE Main 2027 सेशन-1 के लिए 15 लाख के पार पहुंचे आवेदन, अब इस तारीख तक मिलेगा एक और मौका

JEE Main 2027 सेशन-1 के लिए 15 लाख के पार पहुंचे आवेदन, अब इस तारीख तक मिलेगा एक और मौका

जेईई मेन 2027 सेशन-1 की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए जरूरी अपडेट है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के मुताबिक, इस परीक्षा के लिए अब तक 15 लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हो चुके हैं. बिना लेट फीस आवेदन की अंतिम तारीख निकल चुकी है. उम्मीदवार 26 नवंबर तक 500 रुपये लेट फीस देकर आवेदन कर सकते हैं. परीक्षा जनवरी 2027 में होगी.

NTA ने जेईई मेन 2027 सेशन-1 के लिए आवेदन की प्रक्रिया आगे बढ़ाते हुए कैंडिडेट्स को अतिरिक्त समय दिया है. अब अभ्यर्थी 23 से 26 नवंबर 2026 तक 500 रुपये लेट फीस के साथ आवेदन कर सकते हैं. फॉर्म में सुधार के लिए 27 से 29 नवंबर तक मौका मिलेगा, जबकि परीक्षा शहर की जानकारी 30 दिसंबर को जारी होगी. वहीं, उम्मीदवार 13 जनवरी 2027 से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.

15 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने किया रजिस्ट्रेशन

NTA के ताजा आंकड़ों के अनुसार, जेईई मेन 2027 सेशन-1 के लिए अब तक कुल 15,04,866 आवेदन जमा हुए हैं. इनमें से 13,10,493 उम्मीदवारों ने आवेदन की फीस का भुगतान भी पूरा कर लिया है.

ऐसे भरें जेईई मेन 2027 का आवेदन फॉर्म

  • 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
  • 2. होमपेज पर JEE Main 2027 Session-1 के ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें.
  • 3. मांगी गई जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
  • 4. लॉग इन करके व्यक्तिगत और एकेडमिक डिटेल दर्ज करें.
  • 5. निर्धारित फॉर्मेट में फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें.
  • 6. आवेदन फीस जमा करके फॉर्म सबमिट कर दें.
  • 7. भविष्य के लिए कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें.

आवेदन करने के लिए लिंक

फॉर्म भरते समय इन बातों का रखें ध्यान

आवेदन करने से पहले सभी जरूरी डॉक्यूमेंट और पहचान संबंधी जानकारी तैयार रखें. फॉर्म में दर्ज की गई डिटेल को सबमिट करने से पहले अच्छी तरह से चेक कर लें. उम्मीदवार का नाम 10वीं के प्रमाणपत्र में दर्ज नाम के अनुसार होना चाहिए. इसके अलावा, अपनी कैटेगरी के हिसाब से सही पहचान विकल्प चुनें ताकि आगे किसी तरह की परेशानी न हो.

20 जनवरी से शुरू होगी परीक्षा

जेईई मेन 2027 सेशन-1 की परीक्षा 20 से 28 जनवरी तक छह दिनों में होगी. इसमें दो पेपर आयोजित किए जाएंगे. पेपर-1 के माध्यम से NIT, IIIT और अन्य केंद्रीय वित्तपोषित तकनीकी संस्थानों में BE और BTech कोर्स में एडमिशन मिलता है. वहीं, पेपर-2 BArch और BPlanning कोर्सों में एडमिशन के लिए आयोजित किया जाता है.

13 भाषाओं में होगी परीक्षा

इस बार भी जेईई मेन की परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी. इनमें अंग्रेजी और हिंदी के साथ असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू शामिल हैं. उम्मीदवार अपनी सुविधा और पसंद के अनुसार परीक्षा की भाषा चुन सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *