Kangana Ranaut Teej Celebration: कंगना रनौत ने मनाया तीज का जश्न, CM रेखा गुप्ता संग किया डांस, देखें तस्वीरें
कंगना रनौत दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के घर आयोजित तीज समारोह में शामिल हुई हैं. इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिसमें वो सीएम रेखा संग खूब एंजॉय करती नजर आ रही हैं.
कंगना ने इस सेलिब्रेशन को अपनी ‘पहली तीज’ बताया और रेखा गुप्ता का शुक्रिया अदा किया कि उन्होंने इस खास मौके को अपनेपन और एनर्जी से भर दिया. दिल्ली की मुख्यमंत्री को ‘रेखा दीदी’ कहकर कंगना ने लिखा, ‘मेरी पहली तीज का त्योहार, रेखा दीदी के घर पे, सच में एक बड़ी बहन का प्यार और दुलार, बिल्कुल घर जैसा अपनापन.’
कंगना ने जो तस्वीरें शेयर की हैं. उसमें वो रेखा गुप्ता और महिलाओं के साथ डांस करती नजर आ रही हैं. कुछ तस्वीरों में कंगना दिल्ली की मुख्यमंत्री के साथ झूले पर बैठकर पोज देती भी नजर आईं. दोनों ने पारंपरिक साड़ियों में बेहद खूबसूरत अंदाज में कैमरे के लिए तस्वीरें खिंचवाई हैं.
इस खास मौके के लिए कंगना ने ऑरेंज-पीच पल्लू वाली खूबसूरत चटख हरे रंग की सिल्क साड़ी पहनी थी. साड़ी पर फूलों और प्रकृति से जुड़े डिजाइन बने हुए थे, जबकि पिंक शेड की बॉर्डर इसे और खूबसूरत बना रही थी. उन्होंने अपने लुक को चोकर नेकलेस, मैचिंग ईयररिंग्स, चूड़ियों और लाल बिंदी के साथ पूरा किया.
इस तस्वीर में कंगना हाथों में मेहंदी लगवाती नजर आ रही हैं. दूसरी तरफ सीएम रेखा गुप्ता भी बैठी हुई हैं. तस्वीर में कंगना काफी खुश नजर आ रही हैं और खूब एंजॉय करती दिख रही हैं.
तस्वीरें शेयर करते हुए कंगना ने देशभर की महिलाओं को तीज की शुभकामनाएं भी दीं. उन्होंने लिखा, ‘सबको तीज की अनेक शुभकामनाएं.’






