MP Police Vacancy: मध्य प्रदेश में SI-सूबेदार की बंपर भर्ती, आवेदन शुरू

अगर पुलिस विभाग में सब-इंस्पेक्टर या सूबेदार बनकर सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो मध्य प्रदेश में युवाओं के लिए भर्ती का मौका आया है. मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने सब-इंस्पेक्टर (SI) और सूबेदार के 507 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं. एलिजिबल कैंडिडेट्स 23 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. भर्ती में नॉन-टेक्निकल के साथ फिंगर प्रिंट, आर्म्स, फोटो और क्यूडी जैसे टेक्निकल पद भी शामिल हैं. कैंडिडेट्स को आवेदन से पहले अपनी एजुकेशनल क्वालिफिकेशन, एज लिमिट और फीस से जुड़ी शर्तें जरूर चेक कर लेनी चाहिए.
507 पदों पर होगी भर्ती
MPESB की इस भर्ती में सूबेदार के 81 पद हैं. इसके अलावा सब-इंस्पेक्टर (जिला पुलिस बल-DEF) के 312, विशेष सशस्त्र बल-SAF के 69, फिंगर प्रिंट के 22, आर्म्स के 10, फोटो के 9 और क्यूडी के 4 पद शामिल हैं.
आवेदन और परीक्षा की तारीख
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 सितंबर से शुरू हो चुकी है. अभ्यर्थी 23 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं. फॉर्म में करेक्शन के लिए 28 सितंबर 2026 तक मौका मिलेगा. लिखित परीक्षा 28 अक्टूबर 2026 से शुरू होने की संभावना है.
कौन कर सकता है आवेदन?
सूबेदार, SI जिला पुलिस बल और SI विशेष सशस्त्र बल जैसे नॉन-टेक्निकल पदों के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन जरूरी है. टेक्निकल पदों में अलग योग्यता निर्धारित है. SI आर्म्स के लिए मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा चाहिए. SI फोटो, फिंगर प्रिंट और क्यूडी के लिए PCM यानी फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स के साथ ग्रेजुएशन जरूरी है.
एज लिमिट कितनी है?
आयु की कैलकुलेशन 1 जनवरी 2026 से होगी. जनरल कैटेगरी के पुरुष उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 33 वर्ष है. मध्य प्रदेश के SC, ST, OBC, EWS वर्ग और सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र 38 वर्ष रखी गई है.
आवेदन के लिए फीस कितनी है?
जनरल और दूसरे राज्यों के उम्मीदवारों के लिए एग्जाम फीस 500 रुपये है. MP के मूल निवासी SC, ST, OBC और EWS उम्मीदवारों को 250 रुपये फीस देनी होगी. कियोस्क से आवेदन पर 60 रुपये पोर्टल फीस अलग लगेगा.
ऐसे भरें फॉर्म
उम्मीदवार MPESB की वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं. इसके बाद फिर Online Form – Subedar & Sub-Inspector Recruitment Test 2026 पर क्लिक करें. इसके बाद प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन पूरा कर लॉगिन करें. एजुकेशनल डिटेल्स भरकर फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें. फीस जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.
