PM मोदी और ट्रंप की जून में हो सकती है मुलाकात, G7 समिट के लिए फ्रांस में होंगे दोनों नेता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच जून में मुलाकात हो सकती है. जी7 में भाग लेने के लिए पीएम मोदी और राष्ट्रपित ट्रंप फ्रांस जाएंगे.सभी पक्ष इस बैठक के लिए तैयारियां कर रहे हैं. पीएम मोदी और ट्रंप की मुलाकात से पहले अमेरिकी विदेश मंत्री भारत का दौरा करेंगे. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो मई में दिल्ली आयेंगे. रुबियो के दौरे में मोदी और ट्रंप की मीटिंग को अंतिम रूपरेखा दी जाएगी. आखिरी बार दोनों नेताओं की मुलाकात फरवरी, 2025 में हुई थी, हालांकि टेलीफोन पर दोनों नेताओं के बीच बातचीत होती रही है.
खबर अपडेट हो रही है..