मानसून कब आएगा? तो इंतजार खत्म होने वाला है, छतरी और रेनकोट निकलाने का टाइम पता चल गया
Monsoon Kab Aayega: देश में भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर सामने आई है. इस बार मानसून समय से पहले दस्तक दे सकता है. मौसम मॉडल्स के अनुसार अंडमान-निकोबार में 18 से 25 मई के बीच मानसून पहुंच सकता है. जबकि केरल में इसकी एंट्री 25 मई से 1 जून के बीच संभव है. अल नीनो का असर कमजोर रहने और इंडियन ओशन डाइपोल के सकारात्मक होने से मानसून मजबूत रहने की संभावना है. इससे दक्षिण भारत में अच्छी बारिश हो सकती है.