News

Prabhas Upcoming Film: स्पिरिट से पहले ‘फौजी’ बनकर आ रहे पैन इंडिया स्टार प्रभास, किस दिन रिलीज होगी फिल्म?

Prabhas Upcoming Film: स्पिरिट से पहले ‘फौजी’ बनकर आ रहे पैन इंडिया स्टार प्रभास, किस दिन रिलीज होगी फिल्म?

Prabhas Film Fauzi Release Date: पैन इंडिया स्टार प्रभास की फिल्मों का इंतजार फैंस बेसब्री से करते हैं. उनकी फिल्में काफी अच्छा कलेक्शन करने के लिए भी जानी जाती हैं और बड़े बजट की होती हैं. साल 2026 में उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही और उनकी पैन इंडिया हॉरर-कॉमेडी फिल्म द राजा साब सिनेमाघरों में कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी. फिल्म से प्रभास की 2026 की शुरुआत भी फीकी रही. लेकिन प्रभास के फैंस के लिए ज्यादा दुखी होने की बात नहीं है. क्योंकि साल 2026 के जाते-जाते वे एक बार फिर से सिनेमाघरों में अपने फेवरेट हीरो को देख सकेंगे. प्रभास अब फौजी फिल्म में नजर आने वाले हैं. ऐसा माना जा रहा है कि ये फिल्म 3 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जा सकती है.

ये फिल्म पहले से ही बनकर तैयार है और इसके पोस्ट-प्रोडक्शन का काम भी पूरा हो चुका है. ऐसे में फिल्म रिलीज के लिए किसी सही दिन का इंतजार कर रही है. पहले इसे अगस्त 2026 में रिलीज करने की तैयारी थी. इसके बाद ऐसा सुनने में आया कि फिल्म को दशहरा के मौके पर रिलीज किया जा सकता है. लेकिन इसी बीच अब ये खबर सामने आ रही है कि इस फिल्म को 3 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जा सकता है. हालांकि इसे लेकर मेकर्स की ओर से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है. तो ऐसा प्रतीत हो रहा है कि द राजा साब से 2026 की शुरुआत करने वाले प्रभास अब फौजी फिल्म के जरिए 2026 का अंत करेंगे. लेकिन उन्हें ये उम्मीद जरूर होगी कि अपनी फिल्म के बेहतर प्रदर्शन के साथ वे साल की विदाई लें.

फिल्म में बॉलीवुड स्टार्स की भरमार

प्रभास इस फिल्म में लीड रोल में हैं वहीं उनके अपोजिट इमानवी नजर आई हैं. इसके अलावा फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर और जया प्रदा जैसे बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकार भी नजर आएंगे. फिल्म को लेकर पिछले साल से ही बज़ बना हुआ है और कास्ट देखने के बाद तो हिंदी ऑडियंस की भी नजरें इस फिल्म पर होंगी. ऐसे में प्रभास इस फिल्म के जरिए फायदा कमा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Welcome to the Jungle: 2 दिन में कमा डाले 57 करोड़! बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार का राज, बैक टू बैक दूसरी हिट की तैयारी

किन प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं प्रभास?

प्रभास की बात करें तो वे इस फिल्म के अलावा वे स्पिरिट का हिस्सा हैं. भारी-भरकम बजट में बन रही संदीप रेड्डी वांगा की ये फिल्म काफी समय से चर्चा में है. इसकी तो ऑफिशियल रिलीज डेट भी आ गई है और ये 5 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज कर दी जाएगी. वहीं इसके अलावा वे हाई बजट की फिल्म कल्कि के दूसरे पार्ट पर भी काम कर रहे हैं. इस फिल्म का पहला पार्ट काफी सक्सेसफुल रहा था और फिल्म 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर पाने में सफल रही थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *