News

Vishwanath & Sons: बॉलीवुड-हॉलीवुड सब फेल, सूर्या की फिल्म ने 2 दिन में मचाया कोहराम, कुल कितने रुपये कमाए?

Vishwanath & Sons: बॉलीवुड-हॉलीवुड सब फेल, सूर्या की फिल्म ने 2 दिन में मचाया कोहराम, कुल कितने रुपये कमाए?

Vishwanath & Sons Box Office Collection: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सुपरस्टार सूर्या की फिल्म विश्वनाथ एंड संस सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है. इस फिल्म की कमाई के आंकड़े आ रहे हैं जो चौंकाने वाले हैं. भारत में तो इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल ही रहा है वहीं विदेशों में भी फिल्म बढ़िया कलेक्शन कर के दिखा रही है. इस फिल्म ने रिलीज के 2 दिन में ही अपनी कमाई को 100 करोड़ के करीब पहुंचा दिया है.

फिल्म की कमाई में दूसरे दिन इजाफा भी देखने को मिला है. विश्वनाथ एंड संस ने रिलीज के दूसरे दिन भारत में नेट कलेक्शन के आधार पर 22.25 करोड़ रुपये की कमाई की है. वहीं फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी चौंकाने वाला है.

सैकनिल्क की रिपोर्ट्स की मानें तो विश्वनाथ एंड संस ने रिलीज के पहले दिन 15.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 22.25 करोड़ रुपये कमाए हैं. इस लिहाज से फिल्म का दो दिनों का कुल नेट कलेक्शन 37.60 करोड़ रुपये का हो गया है. वहीं ग्रॉस कलेक्शन के मामले में फिल्म ने दो दिनों में 43.47 करोड़ की कमाई कर ली है. भारत में तमिल और तेलुगु भाषा में इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

ये भी पढ़ें- Awarapan 2 Box Office: बंटवारा 1947 को पछाड़ा, स्पाइडर मैन को दी मात, मगर इस साउथ फिल्म से पीछे रह गई आवारापन 2

ओवरसीज कलेक्शन में छाई विश्वनाथ एंड संस

वहीं दूसरी तरफ फिल्म को ओवरसीज कलेक्शन के मामले में बंपर फायदा हुआ है. फिल्म ने दो दिनों में विदेश में 31 करोड़ रुपये कमाकर दिखा दिए हैं. इस लिहाज से फिल्म का दो दिनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 74.47 करोड़ रुपये का हो चुका है. फिल्म रविवार के दिन आसानी से अपनी कमाई को 100 करोड़ रुपये तक पहुंचा सकती है और आने वाले कुछ दिन में आसानी से बजट भी रिकवर कर सकती है.

इसका ओवरसीज कलेक्शन आसाधारण है और बता रहा है कि विदेशों में भी सूर्या की कितनी पॉपुलैरिटी है. इस फिल्म का कलेक्शन आवारापन 2 से भी ज्यादा रहा है जो ताज्जुब की बात है. जबकी हिंदी बेल्ट मं ये फिल्म उप्लब्ध नहीं है. ऐसे में फिल्म सिर्फ तमिल और तेलुगु से ही ऐसी दमदार कमाई करने में सफल साबित हुई है. अगर ये फिल्म सक्सेसफुल होती है तो ये रेट्रो और करुप्पु के बाद सूर्या की बैक टू बैक तीसरी सुपरहिट फिल्म होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *