कूनो में चीते का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, बंदूक बरामद
मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में चीते की मौत के मामले में STF को बड़ी कामयाबी मिली है. चीते को गोली मारने के आरोप में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक, शिकार की नीयत से चीते पर गोली चलाई गई थी. STF और मुरैना पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ा. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई बंदूक भी बरामद कर ली है. अब मामले में आगे की जांच की जा रही है.
