Veeportal.com – Your Trusted Source for Truth and Reliable News

Veeportal.com – Your Trusted Source for Truth and Reliable News

News

दिल्‍ली से इंडिगो की सभी फ्लाइट कैंसल, मुंबई का भी सेम हाल, कहां-कैसी अफरातफरी

Indigo Flight Cancellation Live: इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट कैंसलेशन और डिले का सिलसिला आज भी जारी है. इंडिगो ने आज रात 12 बजे तक दिल्‍ली एयरपोर्ट से अपनी सभी फ्लाइट कैंसल कर दी हैं. साथ ही मुंबई एयरपोर्ट से भी शाम छह बजे तक की सभी फ्लाइट कैंसल करने की बात कही जा रही है. वहीं, आज के आंकड़ों की बात करें तो इंडिगो की 700 से अधिक फ्लाइट कैंसल हो चुकी है. दिल्‍ली हो या मुंबई, पटना हो या वाराणसी, जिन जिन एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट्स का ऑपरेशन है, वहां हाहाकार के हालात बने हुए हैं. वहीं, पैसेंजर्स की सबसे बड़ी परेशानी यह है कि ना ही उन्‍हें एयरलाइंस की तरफ से कोई अपडेट मिल रहा है, और न ही एयरपोर्ट पर उनसे कोई बात करने के लिए तैयार है. आज इंडिगो के फ्लाइट को लेकर हर ताजा अपडेट के लिए पढ़ते रहें लाइव अपडेट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *