आजम खान के 10 ठिकानों पर ईडी की बड़ी रेड: जौहर यूनिवर्सिटी समेत कई संपत्तियां जांच के दायरे में
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से जुड़े 10 ठिकानों पर बड़ी छापेमारी की है. यह कार्रवाई रामपुर, सहारनपुर और दिल्ली में आजम खान से संबंधित संपत्तियों पर की गई है. मुख्य रूप से रामपुर में स्थित जौहर विश्वविद्यालय और उससे जुड़े ट्रस्ट ईडी के निशाने पर हैं. ईडी की यह कार्रवाई काले धन से जुड़े एक मामले में दर्ज केस के सिलसिले में की जा रही है. जांच एजेंसी प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत मामले की तफ्तीश कर रही है. सूत्रों के अनुसार, जौहर यूनिवर्सिटी के निर्माण में काले धन के इस्तेमाल के एंगल से जांच की जा रही है. इस विश्वविद्यालय को लेकर पहले से ही कई विवाद चल रहे थे.
