रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की महारैली, राहुल गांधी की व्यापारियों से अपील और मुख्य मुद्दे
दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक द्वारा एक बड़ी रैली का आयोजन किया गया. इस रैली में 20 से ज्यादा विपक्षी दलों के शामिल होने का दावा किया गया और आयोजकों को 10 लाख लोगों की भीड़ जुटने की उम्मीद थी. रैली का मुख्य उद्देश्य शक्ति प्रदर्शन करना, वोट चोरी के मुद्दे को उठाना और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करना था. रैली से पहले, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक अनोखी अपील की. उन्होंने रैली में शामिल होने आ रहे लाखों लोगों से त्योहारों के मौसम में दिल्ली के व्यापारियों से खरीदारी कर उनकी मदद करने का आग्रह किया. देखें वीडियो….
