News

8वें वेतन आयोग से बढ़ेंगी उम्मीदें, फिटमेंट फैक्टर से HRA और पेंशन तक ये हैं प्रमुख मांगें

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 8वें वेतन आयोग से बड़ी उम्मीदें हैं. कर्मचारी संगठनों ने अपनी कई प्रमुख मांगें सरकार और वेतन आयोग के समक्ष रखी हैं, जिनमें सैलरी, पेंशन, फिटमेंट फैक्टर, महंगाई भत्ता (डीए), हाउस रेंट अलाउंस (एचआरए) और वार्षिक इंक्रीमेंट में बढ़ोतरी शामिल है. कर्मचारियों की मुख्य मांगों में न्यूनतम मूल वेतन को बढ़ाना और फिटमेंट फैक्टर को 3.833 या 4.0 तक संशोधित करना है. पेंशनभोगियों के लिए, अंतिम वेतन के 50% से बढ़ाकर 67% तक पेंशन करने और परिवार पेंशन को 60% तक करने की मांग है. देखें वीडियो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *