क्या मनीष सिसोदिया पंजाब के सुपर CM हैं? TV9 सत्ता सम्मेलन में दिया जवाब

पंजाब में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिनको लेकर सियासी बयानबाजी तेज है. इस बीच टीवी9 नेटवर्क के सत्ता सम्मेलन- पंजाब में आम आदमी पार्टी के सूबे के प्रभारी मनीष सिसोदिया शामिल हुए. उन्होंने कहा कि पंजाब में बीजेपी और कांग्रेस को खुश करने के लिए नहीं आता भी हूं. यहां अपनी पार्टी के लोगों के साथ काम करने के लिए आता हूं.
जब सिसोदिया से पूछा कि क्या वह और सत्येंद्र जैन ही पंजाब की सरकार चला रहे हैं और सुपर सीएम हैं? इस पर उन्होंने कहा कि मैं जो करता हूं वो पर्दे के सामने करता हूं. मुझे पार्टी ने पंजाब में संगठन के लिए लगाया है. पंजाब में आम आदमी पार्टी का एक शानदार संगठन काम कर रहा है. संगठन से निकली हुई एक शानदार सरकार काम कर रही है. हमारे मिनिस्टर्स, हमारे चीफ मिनिस्टर, हमारे एमएलए बहुत शानदार काम कर रहे हैं.
स्टोरी अपडेट हो रही है…
