ग्रेटर नोएडा फैक्ट्री अग्निकांड, दीवार गिरने से दो फायरमैन की मौत, दो घायल
ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-3 इलाके में चिप बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग बुझाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया. राहत और बचाव कार्य में जुटे दो फायरमैन की दीवार गिरने से मौत हो गई, जबकि दो दमकलकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. दमकल विभाग की टीमें आग पर काबू पाने में जुटी थीं.
